नवाबगंज। अपने परिजनों के साथ भूखंड को देखने की गई युवती व उसके परिजनों पर दबंगों ने धारदार औजारों से मारपीट कर घायल कर दिया। युवती के विरोध करने पर दबंगों ने फायिरंग कर दी, जिसमें युवती बच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख दबंग भाग गए। आनन-फानन में घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों ने घायल युवती को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। घटना की रिपोर्ट आरोपियों के खिलाफ थाना नवाबगंज में दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
कस्बे के मोहल्ला कुरेश नगर निवासी कुमारी अनम पुत्री मोहम्मद सलीम अपने परिवार के साथ दलेलनगर मार्ग पर बरखन धर्मकांटा के पास रहती हैं। इसी भूमि पर मो. उमर, मो. यासीन, असगर हुसैन, मो. सलीम उर्फ वंडा निवासी बरखन का मुकदमा चल रहा है। अनम और उनके साझेदार रियासत मियां को सूचना मिली कि रविवार की रात दबंग भूखंड पर अवैध निर्माण करेंगे। मामले की जानकारी मिलते ही अनम अपने परिवार के साथ मौके पर पहुंच गई। तभी सलीम, मो. उमर, मो. यासीन, अशरफ असगर हुसैन, उसका बड़ा भाई वुंदन वक्श के साथ पांच अज्ञात लोगों ने धारदार हथियारों से हमला कर सभी को घायल कर दिया। विरोध करने पर दबंगों ने फायरिंग कर दी।
परिजनों ने घायल अनम और रियासत मियां को सीएचसी में भर्ती कराया है, जहां चिकित्सकों ने घायल अनम को जिला अस्पताल रेफर करा दिया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। संवाद