फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में फायरिंग, पथराव में एक दर्जन घायल

Wed, 04 Nov 2015 01:51 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों में जमकर पथराव और फायरिंग हुई। संघर्ष में चार महिलाओं समेत एक दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। एसओ ने बताया कि दोनों पक्षों के एक दर्जन लोगों के खिलाफ बलवे का मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

थाना इज्जतनगर के गांव अब्दुल्लागंज निवासी मंगली ने बताया कि उसके चाचा छोटे लाल की साढ़े चार बीघा जमीन का बैनामा धोखे से सात महीने पहले राम सिंह ने अपने पक्ष में करा लिया। इसी का विरोध करने पर दोनों पक्षों में रंजिश हो गई। मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे दोनों पक्षों के लोगों में झगड़ा हो गया। मारपीट के बाद जमकर पथराव और फायरिंग हुई। संघर्ष में राम सिंह, वीरा देवी, वीरपाल, ममता, सुभाष, रामलली और दूसरे पक्ष के राम प्रकाश, हिमांचल, राम प्यारी, धनदेवी, मंगली और हर प्यारी आदि एक दर्जन लोग घायल हो गए। घटना से गांव में खलबली मच गई। घायलों को पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची और सभी का मेडिकल परीक्षण कराया गया। दोनों पक्षों के पांच पांच लोगों के खिलाफ बलवे का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है।
0
खर्चा पानी मांगने पर सिपाही पर भड़के तीमारदार
अब्दुल्लागंज बवाल में घायल जिला अस्पताल में दर्द से कराह रहे थे। यहां चीखपुकार मची हुई थी। इसी दौरान घायलों के साथ उनका मेडिकल परीक्षण कराने आए थाना इज्जतनगर के एक सिपाही ने रिपोर्ट अच्छी लिखने के लिए एसओ के नाम पर खर्च पानी की मांग की। इस पर तीमारदार भड़क उठे। तभी सिपाही चुप्पी साध गया। सिपाही की वर्दी पर उसकी नेमप्लेट भी नहीं थी। इसलिए तीमारदार उसका नाम नहीं जान पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
दोनों पक्षों में जमीनी विवाद में झगड़ा हुआ है। दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
- सतेंद्र सिंह यादव, एसओ इज्जतनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें