फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव चिह्न जीत गया, प्रत्याशी हार गई

Wed, 04 Nov 2015 01:48 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। रिटर्निंग अफसर कक्ष के कर्मचारियों की लापरवाही से एक जीती हुई प्रत्याशी चुनाव हार गई। मतगणना के बाद उससे कह दिया गया कि वह जिस चुनाव चिन्ह से चुनाव लड़ी है, वह दूसरी प्रत्याशी का है। महिला ने इस मामले की जिला निर्वाचन अधिकारी से शिकायत की है।
विज्ञापन

ब्लाक आलमपुर जाफराबाद के अलीनगर वार्ड 84 से क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए राजेश्वरी देवी ने भी नामांकन कराया था। नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद राजेश्वरी देवी को आरओ के यहां से आटा चक्की (चकिया) चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया। उन्हें कर्मचारियों ने चुनाव चिन्ह की कटिंग भी दी और एक स्लिप पर 84/4 लिखकर दिया। चुनाव चिन्ह मिलने के बाद राजेश्वरी देवी ने अपने लिए आटा चक्की चुनाव चिन्ह पर वोट मांगे। उनके मुकाबले चुनाव लड़ रहीं अमरावती चुनाव चिन्ह अंगूठी पर वोट मांग रही थीं।
मतदान के बाद जब मतगणना हुई तो चुनाव चिन्ह आटा चक्की को विजयी घोषित किया गया। इससे राजेश्वरी देवी और उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। जब वह प्रमाण पत्र लेने पहुंचीं तो उनसे कह दिया गया कि यह चुनाव चिन्ह तो अमरावती का है। राजेश्वरी देवी ने इसकी आरओ से शिकायत भी की लेकिन उनकी एक न सुनी गई और अमरावती को जीत का प्रमाणपत्र दे दिया गया। राजेश्वरी देवी ने इसकी जिला निर्वाचन अधिकारी और राज्य निर्वाचन आयोग से शिकायत कर चुनाव रद्द करने की मांग की है।
विज्ञापन

‘इस तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है। समय से गणना के दौरान ही शिकायत करनी चाहिए थी। यदि अब भी शिकायत आती है तो उसका गुणदोष के आधार पर निस्तारण किया जाएगा’ अरुण कुमार, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें