फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरातियों की बस में लगाई आग, कई जगह रखे गए बम

Thu, 14 Mar 2019 09:25 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धनगढ़ी/नेपाल
विज्ञापन
आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी माओवादी विप्लव गुट के नेपाल बंद के आह्वान की अवहेलना करने पर विप्लव कार्यकर्ताओं ने कैलाली जिले में बरातियों की बस में आग लगा दी।

विज्ञापन


हालांकि बरातियों को पहले ही बस से उतार दिया गया था। इसके साथ ही कई जगहों पर बम भी रखे। इसमें वन कार्यालय भी शामिल है। नेपाल बंद के चलते धनगढ़ी सहित सुदूर पश्चिम पूरी तरह से बंद रहा।

नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी विप्लव गुट ने एक दिवसीय नेपाल बंद का आह्वान किया था। कैलाली जिले के एसपी आभूषण तिमिल्सिना ने बताया कि नेपाल बंद की अवहेलना करने पर कैलाली जिले के चीसापानी की ओर से अतरिया मार्ग की तरफ आ रही बरातियों से भरी बस संख्या म 1 ख 441 में बड़ेपुर-मसुरिया गांव के पास माओवादी विप्लव समूह ने बरातियों को नीचे उतारकर बस में आग लगा दी। जिससे बस पूरी तरह से जलकर राख क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


इसके अलावा कैलाली जिले के घोड़ा-घोड़ी नगर पालिका के तहत साड़े पानी वन कार्यालय के आगे बम मिला। उसे बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय कर दिया। उधर तराई से पहाड़ी क्षेत्र में भीमदत्त राजमार्ग पर चलने वाले वाहनों को रोकने वाले विप्लव गुट के तीन कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पकड़ा है।

बंद के दौरान धनगढ़ी-कैलाली जिले सहित सुदूर पश्चिम के नौ जिले के सभी बाजार, बैंक, स्कूल कॉलेज व यातायात पूर्ण रूप से बंद रहा। बाजार में बस, ट्रक, जीप, कार, टैंपो आदि वाहन भी नहीं चले। छुटपुट मात्रा में रिक्शा, साइकिल ही चलते दिखे जबकि बंद पूर्ण रूप से सफल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें