फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा के शहीदों को आईएमए देगा ‘सलामी’

Thu, 14 Mar 2019 09:02 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
पुलवामा आतंकी हमला - फोटो : PTI
विज्ञापन

पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के परिजनों का आईएमए स्वागत, सम्मान और सहयोग राशि प्रदान कर ‘सलामी’ देगा। आगामी 24 मार्च को बरेली के आकवुड लॉन में शाम 5 बजे आयोजित होने वाले कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए आईएमए अध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिंह ने बताया कि प्रत्येक शहीद के परिवार को 3.5 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।

विज्ञापन


सचिव विनोद पागरानी ने बताया कि आतंकी हमले में उत्तर प्रदेश के 12 शहीद जवान हुए थे। सभी शहीदों के परिजन कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। इस दौरान वीर रस से ओतप्रोत कवि सम्मेलन का भी आयोजन होगा, जिसमें देश के जाने माने कवि संतोष आनन्द, राहत इंदौरी, आशीष अनल, शम्भू शिखर, निशामुनि गौड़, निहारिका भारद्वाज, डॉ. कविता अरोरा शिरकत करेंगे। प्रेसवार्ता में डॉ. गिरीश अग्रवाल, डॉ. राजीव अग्रवाल, डॉ हिमांशु अग्रवाल, शशांक शुक्ल व अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें