फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस के इंजन में लगी आग, चलती बस से कूदे यात्री

Tue, 05 Dec 2017 01:39 AM IST
बरेली।
विज्ञापन
इसी बस में लगी अाआग
विज्ञापन
 सर्किट हाउस चौराहा से पहले बदायूं से आ रही रोडवेज बस के इंजन में आग लग गई। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया और वे जान बचाने के लिए चलती बस से कूदकर भागने लगे। बस के ड्राइवर और कंडक्टर ने अग्निशमन यंत्र का इस्तेमाल करना चाहा, लेकिन उसने काम नहीं किया। बस में आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस हादसे ने बड़ा बाईपास पर रोडवेज बस में आग लगने से 22 यात्रियों की मौत होने की घटना की याद दिला दी। 
विज्ञापन

सोमवार दोपहर बदायूं डिपो की बस बरेली आ रही थी। बस में 21 यात्री सवार थे। सर्किट हाउस चौराहा से पहले बस के इंजन से धुआं उठने लगा। कंडक्टर राकेश मोहन सक्सेना ने बताया कि ड्राइवर बस रोक पाता उससे पहले ही यात्रियों में चीखपुकार मच गई और वे चलती बस से कूदने लगे। ड्राइवर ने बस सड़क किनारे रोकी तब तक अंदर काफी धुआं भर गया। मौके पर जमा लोगों की भीड़ में से ही किसी ने अग्निशमन विभाग को सूचना दे दी। कुछ देर बाद ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड ने शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई है।  

अग्निशमन यंत्र ने नहीं किया काम
रोडवेज बस में अग्निशमन यंत्र मौजूद था। मौके पर पहुंचे जंक्शन चौकी इंचार्ज विक्रम सिंह के मुताबिक कंडक्टर ने आग बुझाने के लिए उसका प्रयोग भी करना चाहा लेकिन एक्सपायर हो जाने की वजह से उसने काम नहीं किया। इससे रोडवेज बसों में सुरक्षा इंतजाम की पोल भी खुल गई है।  
विज्ञापन


बड़ा बाईपास पर गई थी 22 यात्रियों की जान 
सर्किट हाउस पर मौजूद लोगों को बस में आग लगने के बाद चार जून की रात बड़ा बाईपास पर हुए भीषण हादसे की याद आ गई। बड़ा बाईपास पर ट्रक की टक्कर के बाद रोडवेज बस में आग लग गई थी। इसमें 22 यात्री जलकर मर गए थे जबकि 16 गंभीर रूप से झुलस गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें