फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत से बिहार जा रही बस में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिथरी। पानीपत से बिहार जा रही प्राइवेट बस के इंजन में कमुआ मोड़ पर एकाएक आग लग गई। इससे बस में अफरा-तफरी मच गई लेकिन चालक ने काफी सूझबूझ से काम लिया। उसने बस को सड़क किनारे रोककर सवारियों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की आग बुझाई।
विज्ञापन

एक प्राइवेट बस सवारियों को लेकर पानीपत से बिहार जा रही थी। बस में करीब 35 सवारियां बैठी थीं। सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे जैसे ही बस बिथरी क्षेत्र में कमुआ मोड़ पर पहुंची, इंजन से धुआं निकलने लगा। इससे सवारियों में दहशत फैल गई। चालक ने तत्काल बस को सड़क किनारे रोका और आनन -फानन सवारियों को बाहर निकाला।
इस दौरान मौके पर भीड़ जमा हो गई। चालक ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची और आग बुझाई। इंस्पेक्टर शितांशु शर्मा ने बताया कि किसी भी सवारी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। दूसरी बस से सवारियों को बैठाकर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें