फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गिफ्ट शॉप की दुकान में आग से नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र के जोगी नवादा में गिफ्ट आइटम की दुकान में रविवार रात आग लग गई। इससे दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण बैटरी में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन

दुकान मालिक राज गुप्ता ने बताया कि रात करीब साढ़े दस बजे उनको जानकारी मिली कि दुकान में आग लग गई है। उन्होंने तुरंत सूचना यूपी 112 और अग्निशमन केंद्र को दी। जब तक वह दुकान पर पहुंचे तब तक आग ने तेजी पकड़ ली। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की काफी कोशिश की। थोड़ी देर में अग्निशमन टीम व बारादरी पुलिस पहुंच गई। आग से काफी सामान जल गया पर कोई जनहानि नहीं हुई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें