फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मन्नानी मियां के घर दो सिलिंडरों में लगी आग

Thu, 23 May 2024 02:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आला हजरत खानदान के वयोवृद्ध सदस्य मन्नानी मियां के सौदागरान स्थित आवास में दो गैस सिलिंडरों में आग लग गई। इससे काफी सामान जलकर राख हो गया। संकरी गलियों में फायर ब्रिगेड की बड़ी गाड़ियां फंस गईं तो छोटी गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

मन्नानी मियां के सचिव हसनैन रजा इशरत ने बताया कि बुधवार दोपहर के वक्त घर की रसोई में खाना बनाया जा रहा था। महिला कर्मचारी खाना बना रही थीं, तभी सिलिंडर में लगे रेगुलेटर ने आग पकड़ ली। महिला ने उसे बुझाने की कोशिश की पर आग जल्दी ही पूरे रसोई में फैल गई। दूसरा सिलिंडर भी उसकी जद में आ गया। धीरे-धीरे आग पूरे छत पर फैल गई। घर में उस वक्त महिलाएं व बच्चे मौजूद थे जो बाहर निकल आए।
आला हजरत दरगाह के नजदीक हुए अग्निकांड की सूचना पुलिस व दमकल स्टाफ को दी गई। बड़ी गाड़ियां तंग रास्ते में फंस गईं तो छोटी गाड़ियां और बाइकों पर पंप लेकर कर्मचारी आ गए। थोड़ी मशक्कत के बाद ही आग बुझा ली गई। हालांकि घर का महंगा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से लगी बैंक के इलेक्ट्रिक पैनल में आग
बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में कुदेशिया फाटक स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के बाहरी हिस्से में लगे इलेक्ट्रिक पैनल बॉक्स में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। दोपहर के वक्त जब आग लगी तो बैंक में सामान्य दिनों की तरह कामकाज चल रहा था और कई ग्राहक मौजूद थे। उनमें भगदड़ का माहौल रहा। सूचना पर सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव, प्रेमनगर पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच गई। सीओ ने बताया कि कोई खास नुकसान नहीं हुआ है। आग तत्काल बुझा ली गई। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें