फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: झुमका तिराहे पर तीन दुकानों में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीगंज (बरेली)। परसाखेड़ा स्थित झुमका तिराहे पर सोमवार सुबह तीन दुकानों में आग लग गई। आग की लपटें कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लीं और दुकानों का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


झुमका तिराहे पर रामद्वार के पास पेट्रोल पंप से सटी परसाखेड़ा गांव के हबीब खां की परचून व इलेक्ट्रॉनिक्स की दो दुकानें हैं। इनके बराबर में तहसील खान की किराना की दुकान है। रविवार दोपहर 12 बजे हबीब खां की परचून की दुकान में आग लग गई। दुकानदार ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन फैलती गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान व तहसील खान के किराना दुकान तक आग फैल गई।
रामद्वार का आज सीएम करेंगे लोकार्पण, दौड़े अफसर
झुमका तिराहे पर ही बीडीए ने रामद्वार का निर्माण किया है। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका लोकार्पण करेंगे। इसी के पास दुकानों में आग लगने की सूचना से अधिकारी हरकत में आ गए। तत्काल ही परसाखेड़ा उपकेंद्र से फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची। दोनों गाड़ियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि समय रहते आग बुझ गई अन्यथा आग की लपटें पास में मौजूद पेट्रोल पंप तक पहुंच जातीं तो बड़ी घटना हो सकती थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें