फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी का कहर: बरेली में आग का गोला बनी चलती कार, बुलेट से भी निकलने लगी लपटें; कपड़े की दुकान जली

Sat, 01 Jun 2024 05:04 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली में एक तरफ भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं, वहीं दूसरी तरफ आग लगने की घटनाएं बढ़ गई हैं। डोहरा पुल पर शनिवार दोपहर को एक कार में आग लग गई। कार में सवार किसी तरह अपनी जान बचाई। इससे पहले सुबह के वक्त नकटिया पेट्रोल पंप के पास कपड़े की दुकान में आग लग गई। उधर, कचहरी तिराहे पर चलती बुलेट ने आग पकड़ लिया, जिससे अफरातफरी मच गई थी। 
विज्ञापन
शहर में तीन जगहों पर हुई आग की घटनाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीषण गर्मी का असर वाहनों पर भी दिखाई दे रहा है। बरेली के कचहरी तिराहे पर शनिवार को बाइक में आग लग गई। करीब दस मिनट तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। दोपहर में डोहरा पुल के पास सड़क पर चलती कार आग का गोला बन गई।

विज्ञापन


कैटरिंग का व्यवसाय करने वाले जोगी नवादा निवासी अरुण सिंह ने डोहरा मोड़ से आगे लालपुर में घर बनाया है। शनिवार दोपहर वह पटेल चौक स्थित बैंक से काम निपटाकर घर लौट रहे थे। अरुण के मुताबिक, डोहरा मोड़ के पास उन्हें कार चलने में दिक्कत जैसी लगी। इसी दौरान सड़क पर खड़े चाट वालों ने उन्हें इशारा किया। शीशा खोलकर देखा तो लोग चिल्ला रहे थे कि कार में आग लग गई है। इन्हीं लोगों ने उन्हें कार से खींच लिया। उनकी महिंद्रा मिराजो कार उनके सामने ही आग की लपटों में घिर गई।

विज्ञापन


पास के बरातघर का स्टाफ अग्निशमन सिलिंडर लेकर आया लेकिन इससे भी आग न बुझी। बाद में फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। अरुण ने बताया कि पांच साल पहले नई कार खरीदी थी। वह समझ नहीं पा रहे कि कार में क्या खराबी आई जो वह इस तरह जल गई। वह इसे गर्मी से जुड़ा ही मान रहे हैं।

चलती बुलेट में लगी आग 
शनिवार सुबह के वक्त कचहरी तिराहे पर चलती बाइक ने आग पकड़ ली, जिससे सड़क पर वाहनों के पहिये थम गए। बाइक सवार ने कूदकर जान बचाई और खुद ही पास की दुकान से बाल्टी लेकर आग बुझाने में जुटे। करीब पांच मिनट बाद आग पर काबू पाया जा सका।

विज्ञापन

कपड़े की दुकान में लगी आग 
थाना कैंट क्षेत्र में शनिवार सुबह नकटिया पेट्रोल पंप के पास कपड़े की दुकान में बिजली का फाल्ट होने से आग लग गई। इससे इलाके में अफरातफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज नकटिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड को भी बुला लिया गया। काफी प्रयास के बाद आग को बुझा लिया गया। 



आग बुझाने के दौरान चौकी के सिपाही रियाज के हाथ झुलस गए। मौके पर ही उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। आग से दुकान में रखा काफी सामान जलकर राख हो गया। जिस दुकान में आग लगी, उससे कुछ दूरी पर पेट्रोल पंप है, इससे खतरे की आशंका से लोग दहशत में आ गए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें