फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गेहूं के खेत में लगी आग, तीन बीघा फसल जली

Sun, 19 Apr 2026 11:52 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
शीशगढ़। कस्बे के मोहल्ला भमसेन निवासी रामौतार के गेहूं के खेत में रविवार दोपहर आग लग गई। इस घटना में खेत में कटी पड़ी गेहूं की तीन बीघा फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों और पुलिस ने मशक्कत से आग बुझाई।
विज्ञापन

रामौतार ने बताया कि वह गेहूं काटकर खाना खाने पहुंचे ही थे कि अचानक खेत में आग लग गई। सूचना मिलते ही वह खेत पर पहुंचे। खेत आबादी से सटा होने के कारण अधिक लोग जल्द एकत्र हो गए, उनकी मदद से आग जल्द बुझाई जा सकी। कुछ लोगों ने तुरंत पानी के बोरिंग पर इंजन लगाकर पाइपों से पानी का छिड़काव किया। शीशगढ़ पुलिस और 112 पुलिस भी मौके पर पहुंची और आग बुझाने में सहयोग किया।
किसान की पत्नी मुन्नी देवी ने बताया कि तीन बीघा फसल जल गई। इससे 25,000 रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। सरकार से मुआवजे की मांग उठाई है। किसानों के मुताबिक, आग लगने की जानकारी नगर पंचायत चेयरमैन नीलोफर को दी गई तो उन्होंने कहा, रविवार की छुट्टी के कारण टैंकर नहीं मौके पर नहीं पहुंच सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें