मीरगंज। थाना क्षेत्र के गांव सिंगरा में गेहूं के खेत में आग लग गई, जिससे 40 बीघा गेहूं की फसल जल गई। रविवार दोपहर साढ़े तीन बजे मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव सिंगरा में शानू पुत्र मुन्ने के 50 बीघा खड़े गेहूं के खेत में आग लग गई। आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की। इसके बाद लोगों ने फायर स्टेशन पर सूचना दी। फायर स्टेशन प्रभारी राजवीर सिंह अपने अधीनस्थों के साथ खेत पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, तब तक 40 बीघा गेहूं की फसल जल गई। लगभग दस बीघा गेहूं की फसल को बचाया जा सका।
लोगों ने बताया कि शानू पुत्र मुन्ने का खेत चुन्नी लाल पुत्र लोकीराम निवासी दुबाट थाना मिलक रामपुर ने ठेके पर ली थी। किसान का दो लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। एसडीएम तृप्ति गुप्ता ने बताया कि राजस्व टीम को भेजकर आग लगने का कारण और नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। संवाद