नवोदय अस्पताल के बाहर जुटे लोग
- फोटो : अमर उजाला
विद्युत सुरक्षा संबंधी जांच के निर्देश
सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह, एसीएमओ डॉ. राकेश, निजी अस्पताल प्रभारी डिप्टी सीएमओ डॉ. लईक अंसारी मौके पर पहुंचे। सीएमओ ने बताया कि अस्पताल की चौथी मंजिल पर आग लगी थी। वहां मरीज भर्ती नहीं थे। फोर्थ फ्लोर पर रेस्ट रूम व स्टोर रूम है। निर्माण चल रहा है। आशंका है कि शॉर्ट सर्किट या अन्य वजहों से चिंगारी उठी होगी। इससे सोफे व अन्य सामान में आग लगी। अस्पताल संचालक को विद्युत सुरक्षा संबंधी जांच और खामियां दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए हैं।
एसी में शॉर्ट सर्किट या मजदूरों के बीड़ी फेंकने से हादसे की आशंका
सीएफओ मनु शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही हमारी तत्काल टीम मौके पर पहुंच गई थी। चौथी मंजिल पर जहां आग लगी थी, वहां अस्पताल का कबाड़ भरा हुआ था। पास में ही निर्माण कार्य भी चल रहा है। एसी में शॉट सर्किट होने या किसी मजदूर के बीड़ी पीकर फेंकने से आग लगने की आशंका है।
नवोदय अस्पताल के प्रबंधक प्रमोद सक्सेना ने बताया कि अस्पताल के चौथी मंजिल पर स्थित मीटिंग हॉल में आग लगी थी। इसमें कोई जनहानि नहीं हुई है। जिस जगह आग लगी, वहां कोई मरीज भी नहीं था। फिर भी एहतियात के तौर पर अस्पताल खाली कराया गया। अब स्थिति सामान्य है।
राधिका अस्पताल के प्रबंधक निदेशक प्रतीक गंगवार ने बताया कि आग लगने के बाद अस्पताल से 45 मरीज हमारे अस्पताल में शिफ्ट किए गए। आग पर काबू पाए जाने के बाद शाम को वापस मरीज अस्पताल में शिफ्ट कराए गए।