फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में मकान में लगी आग: लपटों के बीच फंसा वकील का परिवार, लोगों ने सीढ़ी लगाकर बचाई जान

Sat, 09 Sep 2023 02:06 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

प्रेमनगर थाना क्षेत्र के कोहाड़ापीर में फैयाज बिल्डिंग के सामने एडवोकेट कासिफ खान के घर में शनिवार तड़के आग लग गई। इससे मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। कासिफ और उनका परिवार घर में फंस गया। लोगों ने सीढ़ी लगाकर उन्हें बाहर निकाला। 
विज्ञापन
पीड़ित कासिफ खान व अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के कोहाड़ापीर में शनिवार तड़के तीन मंजिला मकान में आग लग गई। घर में धुआं भरने से लोगों की नींद टूटी। घर में लपटें उठता देख चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग जाग गए। उन्होंने सीढ़ी लगाकर घर के लोगों को नीचे उतारा। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। आग में दो वाहन समेत काफी काफी सामान चल गया। 

विज्ञापन


प्रेमनगर थाना क्षेत्र के कोहाड़ापीर में फैयाज बिल्डिंग के सामने एडवोकेट कासिफ खान का तीन मंजिला मकान है। तड़के करीब पौने चार बजे दूसरी मंजिल पर सो रहे कासिफ की नींद टूटी। उन्होंने देखा कि पूरे घर में धुआं फैला है। कॉल की तो नीचे माता-पिता भी धुएं में घिरे हुए थे। तब उन्होंने थाना पुलिस और फायरब्रिगेड को सूचना दी। 

ये भी पढ़ें- 'साहब! मेरी पत्नी को बचा लो': पड़ोसी के चंगुल में फंसकर आत्महत्या करने को तैयार; पति ने लगाई पुलिस से गुहार
विज्ञापन

 

विज्ञापन

चीख-पुकार मचने पर आसपास के लोग भी जाग गए। मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। पड़ोसियों ने घर के लोगों को सड़क की ओर से सीढ़ी लगाकर बाहर निकाला। पता लगा कि आग सबसे नीचे खड़ी कासिफ की बुलेट और पिता की स्कूटी से लगी और घर में तीसरी मंजिल तक फैलती चली गई। लोहे के जाल वाला गेट होने की वजह से इसे किसी की शरारत के तौर पर भी देखा जा रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें