फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बड़ी बमनपुरी में तारों के झुंड में लग रही आग, व्यापारी परेशान

Tue, 28 May 2024 05:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर के बड़ी बमनपुरी इलाके में कटौती से व्यापारी वर्ग भी परेशान है। यहां तारों के झुंड में अक्सर आग लग जाती है। सोमवार दोपहर तक इलाके में लोकल फॉल्ट परेशान करते रहे। दोपहर तीन बजे बिजली चली गई तो शाम सात बजे के बाद आपूर्ति सुचारू हो सकी।
विज्ञापन

बड़ी बमनपुरी और आसपास के इलाकों में बिजली लाइनें और बंच केबल काफी जर्जर हो गई हैं। इन दिनों तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच रहा है। इस कारण जर्जर लाइनें जवाब दे रही हैं। सोमवार को कई स्थानों पर लोकल फॉल्ट हुए। स्थानीय उपभोक्ताओं और व्यापारियों का कहना है कि उपकेंद्र पर शिकायत करने पर कॉल रिसीव नहीं होती। आपूर्ति ठप होने का सही कारण नहीं बताया जाता। लोकल फॉल्ट के कारण इन दिनों रोजाना तीन से चार घंटे कटौती हो रही है। बाकी समय में ट्रिपिंग परेशान करती रहती है। जर्जर बिजली लाइनें बदलने की मांग कई बार की जा चुकी है, लेकिन न तो लाइनों को बदला जा रहा है और न ही खंभों पर फैले तारों के मकड़जाल को खत्म किया जा रहा है। इससे समस्या बनी हुई है।


ये बोले व्यापारी
फोटो-
जर्जर बिजली लाइनों के कारण लोकल फॉल्ट की समस्या स्थाई बन गई है। सोमवार को दोपहर में चार घंटे की कटौती की गई। जर्जर बिजली लाइनें अक्सर टूटकर गिर जाती हैं। - सागर रस्तोगी
विज्ञापन

-
फोटो-
पूरे इलाके में बिजली के खंभों पर तारों का मकड़जाल है। अगर यह मकड़जाल खत्म हो जाए और लाइनें बदल दी जाएं तो इलाके की समस्या काफी हद तक दूर हो सकती है। - सार्थक
-
फोटो-
कभी तारों के मकड़जाल में आग लग जाती है तो कभी जर्जर बिजली लाइनें टूटकर गिर जाती हैं। इनको ठीक करने में घंटों लगते हैं और उपभोक्ता मजबूरन कटौती से जूझते हैं। - अमित रस्तोगी


फोटो-
सोमवार दोपहर में लोकल फॉल्टों के कारण चार घंटे कटौती का सामना करना पड़ा। उपकेंद्र पर शिकायत की गई, तो वहां से भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। - दिनेश रस्तोगी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें