फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गंगापुर में गंदे पानी की सप्लाई, पांच हजार से ज्यादा आबादी प्रभावित

Tue, 28 May 2024 05:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भीषण गर्मी में बिजली कटौती के कारण एक ओर शहर के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। वहीं दूसरी ओर कुछ इलाकों में गंदे पानी की सप्लाई भी हो रही है। 15 दिन से वार्ड नंबर 60 गंगापुर की टंकियों से गंदा पानी आने के कारण पांच हजार से ज्यादा आबादी प्रभावित है। शिकायत के बाद भी समस्या का निस्तारण नहीं हो सका है। इसको लेकर महिलाओं में गुस्सा है। उनका कहना है कि पीना तो दूर यह पानी कपड़े और बर्तन धोने के लायक भी नहीं है।
विज्ञापन

नगर निगम के वार्ड नंबर 60 गंगापुर, मिश्री कारखाना, नागपंचमी मेला परिसर के आसपास के वाशिंदे 15 दिन से हैंडपंपों के सहारे हैं। उनका कहना है कि पार्षद और नगर निगम में शिकायत भी कर चुके हैं, लेकिन गंदा पानी आना बंद नहीं हुआ है। स्थानीय महिलाओं का कहना है कि पानी में दुर्गंध भी आ रही है। शायद कहीं पर नाले के पास पाइप लाइन लीक हो रही है। पीने के अलावा कपड़े और बर्तन धोने के लिए भी हैंडपंप के पानी भी निर्भर रहना पड़ रहा है। इससे पहले भी एक बार मोहल्ले में ऐसी स्थिति बनी थी। उस समय 20 दिन के बाद पाइप लाइन को ठीक किया गया था।


ये बोलीं महिलाएं
फोटो-

15 दिन से समस्या बनी हुई है। टंकियों से गंदा पानी आ रहा है। जिन लोगों के घरों में हैंडपंप की सुविधा नहीं है उनको काफी परेशानी हो रही है। शिकायतों पर भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही। - शशि, गृहिणी
विज्ञापन



फोटो-
टंकी से नाले जैसा काला पानी आ रहा है। गंदा होने के साथ इसमें दुर्गंध भी आ रही है। ऐसे पानी को किसी इस्तेमाल में नहीं लिया जा सकता। दो बार शिकायत के बाद भी समस्या दूर नहीं हुई। - ममता सिंह, गृहिणी

-
फोटो-
पानी के इस्तेमाल के लिए इन दिनों हैंडपंप पर निर्भर रहना पड़ रहा है। पाइप लाइन से आने वाला पानी इतना गंदा है कि पीना और नहाना तो दूर घर में पौंछा लगाने तक के काबिल नहीं है। - जया, गृहिणी


फोटो-
गंदा पानी आने के कारण काफी समस्या हो रही है। पहले भी ऐसा होता रहा है। शिकायतें किए जाने के बाद भी जिम्मेदार इस समस्या के निस्तारण को गंभीरता नहीं दिखा रहे। - सावित्री, गृहिणी

-
इस नंबर पर करें शिकायत
- जलकल विभाग के अभियंता सिद्धार्थ कुमार का कहना है कि जहां से भी पेयजल आपूर्ति में समस्या संबंधी कोई शिकायत मिलती है वहां तुरंत निस्तारण कराया जा रहा है। गंगापुर के संबंध में कोई शिकायत नहीं आई है। कोई शिकायत मिलती है तो तत्काल निस्तारण कराया जाएगा। पाइप लाइन लीक होने या फिर गंदे पानी की आपूर्ति और पेयजल संबंधी अन्य समस्या के लिए मोबाइल फोन नंबर 7055519615 पर शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें