बरेली। बरेली कॉलेज के पूर्वी गेट पर मानसिक अस्पताल के सामने दुकान में आग लगने से हड़कंप मच गया। दमकल के साथ बारादरी और कोतवाली थाने की फोर्स पहुंची और आधा घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया।
कॉलेज की दीवार के सहारे शाहदाना निवासी गोविंदा की चाय, बीड़ी की अस्थाई दुकान है। यहीं वह कबाड़ा भी खरीदता है। सोमवार शाम वह दुकान बंद करके घर गया था। रात दस बजे करीब दुकान में अचानक आग लग गई। तेज लपटें उठने लगीं। बरेली कॉलेज और मानसिक अस्पताल करीब होने से लोगों में दहशत फैल गई कि आग कहीं उधर न बढ़ जाए। दुकान में रखा एलपीजी का छोटा सिलिंडर देखकर दमकल स्टाफ भी घबरा गया। हालांकि आग बुझा ली गई। ब्यूरो