फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूूलिया में फोरेंसिक लैब और क्राइम ब्रांच ऑफिस बनने का रास्ता साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ट्यूलिया में बहुप्रतीक्षित फोरेंसिक लैब का निर्माण अब जल्द शुरू कराया जा सकेगा। वर्ष 2016 में शासन ने करीब 23.11 करोड़ की लागत से फोरेंसिक लैब बनाने के प्रस्ताव को स्वीकृत किया था। इसके अलावा ट्यूलिया में ही क्राइम ब्रांच का ऑफिस भी बनना है। इन दोनों भवनों का निर्माण वर्ष 2017 में शुरू कराया गया लेकिन वर्ष 2018 की शुरूआत में ही बरेली विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन अनुभाग ने काम रुकवा दिया। बीडीए के अधिकारियों का कहना था कि भवन ग्रीन बेल्ट एरिया में बनाया जा रहा है, जो गलत है।
विज्ञापन

इसके बाद से काम बंद रहा। इसे लेकर शासन और बीडीए के बीच लगातार पत्राचार चलता रहा। अब इस संदर्भ में शासन ने बीडीए से ग्रीन बेल्ट एरिया को शिफ्ट करने और इसके लिए अलग से बीडीए को भूमि उपलब्ध कराने की बात कही है। इस पर बीडीए ने निर्माण को स्वीकृति दे दी है। लिहाजा अब लैंड यूज परिवर्तित कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बीडीए सूत्रों के अनुसार ट्यूलिया में क्षेत्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला (फोरेंसिक लैब) बनाने का जिम्मा राजकीय निर्माण निगम को दिया गया है, लेकिन निगम ने भवन के से पूर्व लैंड यूज चेंज नहीं कराया। इतना ही नहीं फोरेंसिक लैब और क्राइम ब्रांच ऑफिस का निर्माण जिस जमीन पर किया जा रहा था, वह ग्रीन बेल्ट एरिया है। इसी वजह से बीडीए ने निर्माण कार्य रुकवा दिया था। बीडीए से निर्माण शुरू करने के लिए हरी झंडी मिलने के बाद अब निर्माण जल्द शुरू होने की उम्मीद है।

बीडीए ने नक्शा भी पास किया
शासन के आदेश पर लैंड यूज परिवर्तित करने के बाद निर्माणाधीन भवनों का नक्शा पास कराने के लिए भी निर्माण निगम ने बीडीए के पास आवेदन किया था, इसे अब निगम ने स्वीकृत कर दिया है। इस संदर्भ में बीडीए की ओर से एक रिपोर्ट जल्द ही आयुक्त को भेजी जाएगी। इसके बाद निर्माण निगम द्वारा निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

निर्माण लागत भी बढ़ने का अंदेशा
फोरेंसिक लैब और क्राइम ब्रांच ऑफिस का निर्माण 2019 के शुरूआती महीनों तक पूरा हो जाना था, लेकिन इसमें करीब दो वर्ष की देरी हो चुकी है। ऐसे में लागत भी बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। अकेले फोरेंसिक लैब के निर्माण के लिए 23.11 करोड़ के बजट का प्रावधान किया गया था। इसमें तीन करोड़ निर्गत भी कर दिए गए थे। अब निर्माण सामग्री के महंगे होने के चलते इस लागत में दस प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की बात कही जा रही है।

फोरेंसिक लैब और क्राइम ब्रांच ऑफिस के निर्माण का मसला अब पूरी तरह हल हो चुका है। इस संदर्भ में शासन को रिपोर्ट भेजी जा रही है। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। - दिव्या मित्तल, उपाध्यक्ष बीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें