फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: क्योलड़िया में पत्नी की हत्या के आरोप में पति पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
क्योलड़िया। पत्नी की हत्या के आरोप में पति पर पुलिस ने सोमवार को रिपोर्ट दर्ज की है। असुआ गांव के ग्रामीणों ने बताया कि अशोक कुमार की शादी जिला पीलीभीत के बरखेड़ा के आमडार निवासी प्रियंका से 2018 में हुई थी, जिसमें दोनों को दो बच्चे हैं। 10 जनवरी को प्रियंका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।
विज्ञापन

पीड़िता के परिजनों का आरोप था कि प्रियंका के गर्दन पर चोट के निशान थे। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई थी। अंतिम संस्कार के बाद प्रियंका के भाई सुनील कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया। पुलिस ने प्रियंका के पति अशोक कुमार पर रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी वेद सिंह ने बताया कि हत्या के आरोपी की तलाश जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें