फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बरेली में सपा के पूर्व विधायक सुल्तान बेग पर रिपोर्ट, महाकुंभ और सीएम योगी पर दिया था विवादित बयान

Wed, 05 Feb 2025 12:00 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

Bareilly News: सपा नेता सुल्तान बेग ने महाकुंभ हादसे पर कहा था कि कुंभ को शमशान बना दिया गया। वहां कोई व्यवस्था नहीं है। झूठ का पर्दा डाला गया। इस बयान का वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा नेता ने उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।  
विज्ञापन
सपा के पूर्व विधायक सुल्तान बेग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में महाकुंभ पर विवादित बयान देकर समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व विधायक सुल्तान बेग फंस गए हैं। शेरगढ़ थाने में भाजपा नेता वीरपाल सिंह ने सुल्तान बेग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें पूर्व विधायक सुल्तान बेग पर धर्म विशेष की भावनाएं भड़काने और मुख्यमंत्री को लेकर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन


सपा नेता सुल्तान बेग ने कहा था कि महाकुंभ को शमशान बना दिया गया। वहां पर घोर अव्यवस्थाएं हैं, जबकि सपा सरकार में वहां काफी व्यवस्थाएं की गई थीं। पूर्व विधायक के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसी वीडियो को आधार बनाकर भाजपा नेता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दरअसल, सपा नेता सुल्तान बेग ने दो दिन पहले पीडीए की महापंचायत को लेकर प्रेसवार्ता की थी। उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि कहा जा रहा है कि कुंभ में 40 करोड़ लोग आ रहे हैं। 40 करोड़ लोगों के लिए व्यवस्था कीजिए। पूरा महाकुंभ गंदगी से भरा हुआ है। शौचालयों की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन


'झूठ का पर्दा डाला गया'
सपा नेता ने कहा कि इससे पहले भी कुंभ हुए हैं। वीवीआईपी व्यवस्था इससे पहले की सरकारों में नहीं थी। अब वीआईपी पास क्यों खारिज कर दिए गए। इसका मतलब गलत बनाए थे। झूठ का पर्दा डाला गया। झूंसी में भी भगदड़ हुई। उसका कहीं कोई जिक्र नहीं। लोगों का कहना है कि कई सौ लोग मर गए हैं। संत समाज सरकार से नाराज है।

विज्ञापन

सुल्तान बेग ने कहा कि अब लीपापोती कर रहे हैं। संतों को मनाने में लगे हैं। हकीकत यह है कि कुंभ को शमशान बना दिया गया है। वहां कोई व्यवस्था नहीं है। इतना सबकुछ होने पर भी कोई सबक नहीं है। दोबारा ऐसी घटना न हो, इसके लिए सरकार को व्यवस्था करनी चाहिए। 

पूर्व विधायक ने कहा कि समाजवादी सरकार में भी कुंभ हुआ था। उसका इंतजामिया कोई हिंदू नहीं था। आजम खां उसके प्रभारी थे। एक घटना नहीं हुई। एक भी आदमी नहीं मरा। कहीं आग नहीं लगी। आगे कहा कि भाजपा सरकार हर मामले में फेल है। लॉ एंड ऑर्डर बेकार है। शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर कुछ भी नहीं कर पा रहे हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें