फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: एआरटीओ पर हमले के ट्रक मालिक समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट, कार से कुचलने का किया था प्रयास

Sat, 20 Jan 2024 03:30 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

एआरटीओ ने बृहस्पतिवार सुबह नैनीताल रोड पर चेकिंग के दौरान ओवरलोड ट्रक पकड़ा था। इस पर ट्रक का चालान कर दिया। इससे बौखलाए ट्रक मालिक ने एआरटीओ पर कार चढ़ाने का प्रयास किया था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में एआरटीओ प्रवर्तन राजेश कर्दम को कार से कुचलने की कोशिश करने के आरोपी ट्रक मालिक और कार चालक के खिलाफ इज्जतनगर पुलिस ने जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन


एआरटीओ ने बताया कि उन्होंने बृहस्पतिवार सुबह नैनीताल रोड पर चेकिंग के  दौरान ओवरलोड ट्रक पकड़ा था। वह ट्रक को इज्जतनगर थाने ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी ट्रक मालिक सिटिल गुप्ता कार से वहां पहुंचा। वह उनको गालियां देने लगा और चालक से ट्रक ले जाने को कहा। एआरटीओ को जान से मारने की धमकी भी दी। इस दौरान ट्रक चालक वहां से ट्रक को ले गया।

सरकारी गाड़ी को मारी थी टक्कर 
इसके बाद प्रवर्तन दल ने ट्रक को बैरियर टू चौकी के पास फिर से पकड़ लिया और एआरटीओ ने चालान की कार्रवाई कर दी। इसी दौरान सिटिल गुप्ता वहां पहुंच गया। एआरटीओ को जान से मारने की नीयत से उसने अपनी कार से सरकारी कार को टक्कर मार दी। इससे सरकारी कार क्षतिग्रस्त हो गई। एआरटीओ बाल-बाल बच गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को इज्जतनगर पुलिस ने सिटिल गुप्ता और उसके चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी पक्ष की ओर से भी रिश्वत मांगने और जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए एआरटीओ के खिलाफ तहरीर दी गई है।

आठ महीने पहले भी हुई थी इसी तरह की घटना 
आठ माह पहले भी ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान एआरटीओ प्रवर्तन संदीप जायसवाल पर जानलेवा हमला हुआ था। चार जून 2023 को वह बिथरी चैनपुर के पास हाईवे पर चेकिंग कर रहे थे। यहां उनको कार से कुचलने की कोशिश की गई थी। मामले में भोजीपुरा थाना क्षेत्र के आरिफ के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें