फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में फर्जी दरोगा पर FIR: आरोपी ने रचाई पांचवीं शादी, ससुराल आई दुल्हन तब खुला भेद, बोली- मुझसे झूठ बोला

Sat, 25 Jan 2025 11:55 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में रहने वाली युवती से फर्जी दरोगा बनकर शादी करने वाले युवक और उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने आरोपी के पिता के बयान दर्ज किए हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र में खुद को दरोगा बताकर एक युवक ने युवती के साथ विवाह रचा लिया। विवाह के बाद जब विवाहिता ससुराल पहुंची तो उसकी सच्चाई पता चली। इसके विरोध पर ससुरालियों ने युवती को मारपीट कर घर से निकाल दिया। विवाहिता का आरोप है कि आरोपी युवक इससे पूर्व चार शादी कर चुका है। तहरीर मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


एक मोहल्ले की रहने वाली युवती के पिता ने पीलीभीत के बीसलपुर कस्बा के एक मोहल्ला निवासी सेवानिवृत दरोगा के बेटे रवि बाबू के साथ रिश्ता तय किया था। रिश्ता तय करते समय रवि ने खुद को पुलिस में दरोगा बताया था। रिश्ता तय होने के बाद उसने कार लेने के लिए युवती के पिता से 2.25 लाख अपने खाते में डलवा लिए। साथ ही दस लाख रुपये नकदी शादी में खर्च को ले लिए। 

UP: 'मेरी मां से उसके संबंध थे...', साथी दोस्त करते थे बेइज्जती; इसलिए किशोर ने ममेरे भाई संग युवक को मार डाला
विज्ञापन


शादी के बाद ससुराल आने पर विवाहिता को उसकी सच्चाई पता चली। उसका आरोप है कि युवक ने झूठ बोला था। वह पुलिस में नौकरी नहीं करता है। विवाहिता ने विरोध किया तो उसे पीटकर बेघर कर दिया गया। युवती ने बताया कि उसका पति उससे पहले चार और लड़कियों से विवाह कर चुका है।

विज्ञापन

आरोपी के पिता के दर्ज किए बयान
मामले की जानकारी मिलते ही आरोपी का पिता अपने एक परिचित को लेकर कोतवाली नवाबगंज पहुंचकर अपना पक्ष रखा। वहीं, पुलिस ने युवती के भी बयान दर्ज कर जांच पड़ताल-शुरू कर दी है। आरोपी के पिता ने बताया कि उसने बेटे के साथ मंदिर में शादी की है। वह खुद अपनी ससुराल में रहना नहीं चाहती। वह बेवजह के आरोप लगा कर परेशान कर रही है। इधर, इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें