फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'मेरी मां से उसके संबंध थे...', साथी दोस्त करते थे बेइज्जती; इसलिए किशोर ने ममेरे भाई संग युवक को मार डाला

Sat, 25 Jan 2025 09:43 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

दो किशोरों ने एक युवक की हत्या कर दी। युवक की लाश सरसों के खेत में मिली थी। हत्या का मुख्य आरोपी 15 साल का किशोर है। वह तीन-चार बार उसकी मां को अपने साथ ले जा चुका था।
विज्ञापन
bareilly murder - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सीबीगंज थाना इलाके के एक गांव में युवक की हत्या के आरोप में पुलिस ने दो नाबालिगों को किशोर सदन भेजा है। पुलिस के मुताबिक, इनमें से एक की मां से युवक के अवैध संबंध थे। इससे आहत किशोर ने ममेरे भाई के साथ मिलकर युवक की हत्या कर दी।
विज्ञापन


एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि बुधवार रात युवक की गला दबाकर हत्या की गई थी। बृहस्पतिवार सुबह उसकी लाश सरसों के खेत में मिली थी। हत्या का मुख्य आरोपी 15 साल का किशोर है।

पिता की मौत के बाद उसकी मां ने गांव में ही दूसरी शादी कर ली थी। बेटा भी उसके साथ चला गया। वह अपने सौतेले पिता को ही असली पिता मानता था। इस दौरान मां के गांव निवासी दूसरे युवक से संबंध हो गए।
विज्ञापन


वह तीन-चार बार उसकी मां को अपने साथ ले जा चुका था। पंचायत भी हुई, लेकिन वह नहीं माना। चार दिन पहले भी वह मां को साथ ले गया था।
 

बेइज्जती से आहत होकर की हत्या
एसपी सिटी ने बताया कि मां पर बार- बार युवक के साथ जाने से हमउम्र लड़के उस पर टिप्पणी करते थे। इससे वह काफी आहत था। उसका ममेरा भाई 14 वर्षीय किशोर भी उसके घर पर ही था। दोनों ने मिलकर हत्या की साजिश रची। वे शाम को बाइक लेकर युवक की तलाश में निकले। रात आठ बजे वह शराब के नशे में हाईवे से घर की तरफ आ रहा था। किशोर ने उससे अपनी मां के बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह दूसरे गांव में है। तब किशोरों ने युवक को घुमाने के बहाने बाइक पर बैठा लिया। वे उसे अरहर के खेत में ले गए।

बेल्ट से गला कसा, बाइक पर लादकर लाए शव
किशोर ने पुलिस को बताया कि खेत में ममेरा भाई युवक को गिराकर उसके सीने पर बैठ गया। किशोर ने बेल्ट से गला कसकर उसकी हत्या कर दी। उसका मोबाइल फोन, चप्पल व बेल्ट आदि वहीं छिपा दिया। फिर शव को जिंदा शख्स की तरह बाइक पर बीच में बैठाकर सरसों के खेत के पास ले गए। बाइक खड़ी कर शव को घसीटते हुए सरसों के खेत में ले गए। वहां शव के ऊपर सरसों व घास डाल दी थी।
 
विज्ञापन

दोनों किशोरों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए सभी सामान व बाइक बरामद कर ली है। आरोपियों को किशोर न्यायालय से किशोर सदन भेज दिया गया है।-मानुष पारीक, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें