फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: महाकुंभ को लेकर विवादित टिप्पणी, पालिकाध्यक्ष आबिद अली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 07 Feb 2025 05:16 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

आंवला नगर पालिका के अध्यक्ष आबिद अली ने महाकुंभ को लेकर कुछ ऐसा बोल दिया, जिससे उसकी मुश्किलें बढ़ गईं। उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
आंवला नगर पालिका अध्यक्ष आबिद अली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में आंवला नगर पालिका के चेयरमैन सैयद आबिद अली का महाकुंभ को लेकर विवादित टिप्पणी का ऑडियो वायरल हुआ है। इसकी शिकायत मिलने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर हिंदू युवा वाहिनी, भारतीय मजदूर संघ, हिंदू सुरक्षा सेवा ट्रस्ट के कार्यकर्ता व अन्य लोग नारेबाजी करते हुए थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि हिंदू सुरक्षा सेवा ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष सौरभ गुप्ता कुंभ में स्नान करने गए थे। इसी दौरान चेयरमैन आबिद अली ने उनको कॉल की। बात करते हुए महाकुंभ को लेकर अशोभनीय टिप्पणी कर दी। 

इधर, चेयरमैन आबिद अली ने बताया कि सौरभ गुप्ता उनके करीबी दोस्त हैं। उनकी बातचीत के ऑडियो से छेड़छाड़ कर वायरल किया गया है। उनका उद्देश्य किसी की भावनाओं को आहत करना नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें