पुल पर टूटी हुई थी दीवार
- फोटो : अमर उजाला
नहीं लगाए गए अवरोधक
पुल की सड़क के दोनों ओर मजबूत अवरोधक, बैरिकेडिंग, रिफलेक्टर बोर्ड व सड़क के कटे होने का कोई सांकेतिक बोर्ड नहीं लगवाया। पुल के रास्ते को महज एक पतली दीवार से बंद कर दिया, जिसे अज्ञात लोगों ने पहले ही तोड़ दिया था।
बरेली में अधूरे पुल से गिरी कार: किसी का सिर फटा तो किसा का दिल और लीवर, शादी में आ रहे थे तीनों दोस्त
कोई अवरोधक न होने के कारण गूगल मैप भी रास्ते को सही दिखा रहा था। यही कारण था कि हादसा हो गया और तीन लोगों की जान चली गई। इस लापरवाही के लिए सहायक अभियंता मोहम्मद आरिफ व अभिषेक कुमार, अवर अभियंता अजय गंगवार, महाराज सिंह व अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
गूगल मैप के क्षेत्रीय प्रबंधक भी आए लपेटे में
नायब तहसीलदार की तरफ से दी गई तहरीर में क्षेत्रीय प्रबंधक गूगल मैप को भी आरोपी बनाया गया है। हालांकि पुलिस ने आरोपियों वाले कालम में क्षेत्रीय प्रबंधक गूगल मैप का नाम नहीं लिखा है। इसके अलावा पीडब्ल्यूडी की तरफ से बनाई गई दीवार को तोड़ने वाले अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया गया है।