लापता युवक का पांच दिनों बाद रामगंगा में मिला था शव
फरीदपुर। चौबारी रामगंगा में स्नान करने गए युवक का पांच दिन बाद शव मिला है। परिजनों ने शव की शिनाख्त कर रविवार को गांव महमूदापुर के केशरी, नरवीर, बब्लू, रविंद्र पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।
थानाध्यक्ष राधेश्याम के अनुसार कस्बे के मोहल्ला मिर्धान निवासी रामवीर ने तहरीर देकर बताया कि चार नवंबर को उनके पैतृक गांव महमूदापुर के केशरी, नरवीर, बब्लू, रविंद्र उनके बेटे राजेश (35) को हल्द्वानी से चौबारी मेला ले गए। वापस न आने पर फरीदपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। आरोपियों से जब उन्होंने अपने बेटे की जानकारी ली तो उन्होंने कोई सूचना नहीं दी। फोन पर तुरंत आग बबूला हो गए। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम को थाना कैंट पुलिस को रामगंगा चौबारी मेला कोतवाली के सामने से रोड के किनारे से राजेश का शव मिला। सूचना मिलने पर शनिवार को परिजनों ने उसकी शिनाख्त की। पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन शव को घर ले आए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। संवाद