सिरौली। मीरगंज से सिरौली के एक गांव में शादी समारोह में शामिल होने अपने भाई के साथ आई युवती से नशे में धुत उसके सगे जीजा ने सरेआम बरात में ही छेड़खानी कर दी। इस मामले साली ने जीजा के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
पुलिस के अनुसार, युवती अपने भाई के साथ सिरौली के एक गांव में शादी समारोह में शामिल होने आई थी। तभी जीजा ने उसके साथ छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर जीजा ने साली को पीटा और गाड़ी में डाल लिया। बरात में मौजूद युवती के भाई को जानकारी हुई तो वह अपनी बहन की मदद को आया। तभी दांतों से उसका हाथ चबाकर उसे भी घायल कर दिया गया। हालांकि अन्य लोगों ने मामला रफा-दफा करा दिया। इस बीच युवती की सोने की चेन गायब हो गई। इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि फरीदपुर निवासी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद