फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा पड़ा भारी: बरेली में दो डॉक्टरों समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, राहगीरों से की थी मारपीट

Thu, 07 Sep 2023 01:58 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

कार सवार डॉक्टर और सुपरवाइजर शराब के नशे में धुत थे। दूसरी कार से टक्कर होने के बाद तीनों ने हंगामा कर दिया था। राहगीरों की पिटाई कर दी। पुलिस से भी अभद्रता की थी। 
विज्ञापन
मारपीट के दौरान नाले में गिर गई थी बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में जिला अस्पताल के दो डॉक्टर और एक सुपरवाइजर ने बुधवार रात सौ फुटा रोड पर कार से दूसरी कार टकराने के बाद हंगामा और लोगों से मारपीट की थी। नशे में धुत डॉक्टरों ने बिना वजह के राहगीरों की पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस से भी भिड़ गए। इसके बाद जब जाम लगा तो भीड़ ने डॉक्टर और सुपरवाइजर को बुरी तरह पीटा। डॉक्टर और सुपरवाइजर ने नाले में कूदकर जान बचाई। 

विज्ञापन


रात में आरोपी डॉक्टरों को हिरासत में ले लिया गया था। हालांकि उनके बुरी तरह घायल होने की वजह से तीनों का जिला अस्पताल में ही इलाज चल रहा है। डॉक्टरों की पिटाई से साइकिल व्यापारी जगजोत सिंह भी घायल हो गए थे। वह एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। इज्जतनगर थाना इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ पुलिस और घायल पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

Trending Videos
विज्ञापन

ये था मामला 

कार सवार डॉक्टर और सुपरवाइजर कहीं पार्टी करके आ रहे थे। शराब के नशे में धुत थे। इनकी कार से जिस कार को साइड लगी, उसमें दूसरे समुदाय के मजबूत कद काठी के चार लोग थे। स्वास्थ्यकर्मियों ने उनकी गलती बताते हुए हावी होने की कोशिश की। कार सवार लोग जो पहले बात टालने की कोशिश कर रहे थे, बाद में हावी हो गए और स्वास्थ्यकर्मियों की पिटाई कर निकल गए।

पिटाई से स्वास्थ्यकर्मी बौखला गए। उन्होंने राहगीरों, खासकर उसी समुदाय के लोगों को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। इससे वहां जाम लग गया। बेवजह पिटाई के शिकार हुए लोगों ने यूपी 112 को कॉल की। पीआरवी स्टाफ ने इन पर सख्ती की तो इन्होंने खुद को डॉक्टर बताकर रौब झाड़ा। पुलिस ढीली पड़ी तो इन्होंने उनसे भी अभद्रता कर दी। जाम लगा तो गुस्साईं भीड़ ने डॉक्टरों को पीट दिया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें