फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन का बैनामा कराने के मामले में सात पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजगंज। फर्जी व कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन का बैनामा कराने के मामले में एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना हाफिजगंज के गांव दुआवट निवासी दिलशाद खां ने दर्ज करवाई रिपोर्ट में कहा है कि गांव की एक जमीन पर नूरजहां पत्नी वेवा इकबाल खां असल मालिक हैं। वह उनसे 1999 अपने अपने व भाई नौशेर खां के नाम एक बैनामा करा लिया था। उनका आरोप है कि 20 दिसंबर 2024 को उनकी भूमि का फर्जी बैनामा कराया गया। नौ फरवरी की सुबह गांव के पास लोगों ने घेरकर धमकाते हुए 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। नहीं देने पर उक्त जमीन को छोड़ने का दबाव बनाया। ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी दी। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने बत्तो, नूरजहां, आलमखां, प्रिंस गुप्ता, मुजफफर खां, फरियाद खां, इरशाद खां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें