भमोरा। पड़ोसी को छोड़कर घर आ रहा युवक शनिवार को आलू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गया। रविवार को अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र के गांव अमानाबाद निवासी 45 वर्षीय महेश का पड़ोसी शनिवार को दिल्ली जा रहा था। वह उसे छोड़ने के लिए बरेली-बदायूं रोड स्थित खेड़ा मोड पर आया था। वापस घर जाते समय खेड़ा-अमानाबाद रोड पर सामने से आ रही आलू से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इसकी चपेट में आकर महेश घायल हो गए। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। महेश के बेटे राम किशोर ने बताया कि वह पांच-भाई बहन हैं। घटना के बाद पत्नी मिथिलेश का रो-रोकर हाल बेहाल रहा। संवाद