फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सात दिन में शौचालय दुरुस्त न हुए तो संचालकों पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नगरीय क्षेत्र में स्थित सार्वजनिक शौचालयों की दशा अगले सात दिनों में ठीक नहीं हुई तो नौ संचालकों पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। यह चेतावनी नगर निगम ने तब दी है जब सार्वजनिक शौचालयों की गंदगी की स्थिति की जानकारी शासन तक पहुंची है। निगम के प्रभारी स्वच्छ भारत मिशन ने नौ संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है।
विज्ञापन

शहर में नगर निगम के पे-एंड-यूज वाले शौचालयों हैं, जिनकी दशा खराब है। स्थिति बेहतर न होने से आमजन भी इसके प्रयोग से कतराने लगे हैं। साफ-सफाई का अभाव और रख-रखाव की व्यवस्था भी बेहतर नहीं है।
शौचालयों की गंदगी और रख-रखाव उचित न होने का मामला शासन की डीसीसीसी (डिस्टि्रक्ट कंट्रोल और कमांड सेंटर) की बैठक में भी सामने आ चुका है। इस बैठक में भी बरेली नगर निगम के शौचालयों की स्थिति असंतोषजनक पाई गई है। जिसका संज्ञान लेकर नगर निगम ने शनिवार को कड़ा रुख अपनाया है।
विज्ञापन

प्रभारी स्वच्छ भारत मिशन राजीव कुमार राठी ने संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर कहा है कि तत्काल प्रभाव से सभी सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालयों में मौजूद कमियों को दूर कराएं। साथ ही निर्देशों के अनुपालन की रिपोर्ट अगले सात दिन नगर निगम कार्यालय में प्रस्तुत करें। निर्धारित अवधि में अनुपालन न होने की स्थिति में सार्वजनिक उपद्रव अधिनियम की धारा-268 के तहत प्राथमिकी दर्ज करा दी जाएगी।
प्रभारी स्वच्छ भारत मिशन ने यह आदेश और कारण बताओ नोटिस सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालयों के संचालक ग्राम विकास संस्थान के प्रबंधक अभिमन्यु, बायोटेक पर्यावरण समिति के प्रबंधक राजेश मणि त्रिपाठी, गिरजा सामाजिक संस्थान के प्रबंधक नवीन कुमार शर्मा, जागरण इंगेज सदर कैंट के प्रबंधक विजय, स्प्रिंग वेब इंटरनेशनल के प्रबंधक दीपक, सुलभ इंटरनेशनल के राधेश्याम, सत्यसाईं कंस्ट्रक्शन के प्रबंधक रवि, ज्योति विकास संस्थान के प्रबंधक अशोक कुमार सिंह को जारी किए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें