फतेहगंज पूर्वी। एक गांव की महिला ने थाने में शुक्रवार को तहरीर देकर पांच लोगों के खिलाफ उनकी नाबालिग बेटी का अपहरण कर लापता करने की पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस ने बताया कि एक गांव की महिला ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी नाबालिग बेटी 31 तारीख को अपनी नानी के घर कहकर गई थी। लेकिन उसके बाद से वह गायब हो गई। उन्हें जानकारी प्राप्त हुई कि शाहजहांपुर के भावलखेड़ा निवासी करन उनकी बेटी को चार लोगों की मदद से अपहरण कर ले गया है। महिला ने बेटी के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश की जा रही है। संवाद