फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलमेट और मास्क न लगाने वालों से वसूला जुर्माना

विज्ञापन
मास्क न लगा होने के कारण चालान काटती ट्रैफिक पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

यातायात जागरूकता सप्ताह के तहत ट्रैफिक पुलिस ने चलाया अभियान

बरेली। यातायात जागरूकता सप्ताह के तहत चलाए जा रहे अभियान में सोमवार को हेलमेट, सीट बेल्ट और मास्क न लगाने वालों की चेकिंग की गई। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस ने लगभग पांच लाख रुपये जुर्माना वसूला।
विज्ञापन

एडीजी अविनाश चंद्र ने कोरोना संक्रमण बढ़ने के मद्देनजर रविवार को यातायात सप्ताह के दौरान मास्क चेकिंग में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। इसके तहत सोमवार को सेटेलाइट, श्यामगंज, चौकी चौराहा, अयूब खां चौराहा समेत शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस ने चेकिंग की। वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। सीट बेल्ट, हेलमेट और मास्क न लगाने वालों से जुर्माना वसूला। एसपी ट्रैफिक राममोहन सिंह ने बताया कि सोमवार को अभियान के दौरान करीब पांच लाख रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें