फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क न लगाने वालों से वसूला 4.74 लाख रुपये जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कोरोना संक्रमण में तेजी आते ही पुलिस ने मास्क न लगाने वालों पर सख्ती बढ़ा दी है। शुक्रवार को बरेली रेंज में 4.74 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसमें बदायूं जिले ने सर्वाधिक 1.61 लाख रुपये वसूले।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आईजी रमित शर्मा ने रेंज के सभी कप्तानों को मास्क चेकिंग में सख्ती बरतने के आदेश दिए थे। इसके बाद शुक्रवार को पूरे रेंज में चार लाख 74 हजार 350 रुपये जुर्माना वसूला गया। बदायूं मेें सर्वाधिक एक लाख 61 हजार 100 रुपये, बरेली में एक लाख 34 हजार 400, पीलीभीत में एक लाख 32 हजार 850 रुपये और शाहजहांपुर में सिर्फ 46 हजार 100 रुपये जुर्माना वसूला गया। इसके बाद शनिवार को बरेली में मास्क चेकिंग में और सख्ती बढ़ा दी। शनिवार को बरेली जिले में 1644 लोगों का चालान कर एक लाख 97 हजार 700 रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें