फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर सेतु निगम ने चौपुला पर बनानी शुरू कर दी सर्विस रोड

विज्ञापन
सर्विस लेन का निर्माण करता सेतु निगम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

अमर उजाला ने उठाया मुद्दा तो डीएम ने लगाई थी फटकार

बरेली। चौपुला पर बगैर सर्विस रोड बनाए फ्लाईओवर का निर्माण करने से जाम लगने के साथ ही आए दिन एक्सीडेंट हो रहे थे। बारिश में सड़क और भी ज्यादा खराब हो गई। इसे लेकर डीएम नितीश कुुमार ने 16 जून को सेतु निगम के अधिकारियों की क्लास लगाई। इसके बावजूद काम शुरू न करने पर डीएम ने शिकंजा कसा। इधर, सर्विस रोड न बनने से लोगों को रही दिक्कतों को अमर उजाला ने मुद्दा बनाया तो आखिरकार सेतु निगम ने सर्विस रोड बनाने का काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन

लालफाटक पर सर्विस रोड न बनाए जाने से एक्सीडेंट में कई लोगों की मौत हो गई थी। यह जानते हुए भी सेतु निगम ने चौपुला पर सर्विस रोड बनाए बगैर ओवरब्रिज का काम शुरू करा दिया। नतीजा यह हुआ कि यहां आए दिन जाम लगने लगा और हादसे भी होने लगे। ओवरब्रिज के निर्माण के लिए पुलिस लाइन, किला रोड और पटेल चौक रोड की खुदाई और अब बारिश शुरू होने से हादसों का खतरा और ज्यादा बढ़ गया। चौपुला से किला रोड पर दोनों ओर सड़क पर गहरे गड्ढे हैं। डामर पूरी तरह उधड़ चुका है। उधर, चौकी चौराहा की ओर एक साइड का रोड बंद है। केवल पुलिस लाइन गेट के साइड से जैसे-तैसे ट्रैफिक निकाला जा रहा है। इसे देखते हुए डीएम ने 16 जून को सेतु निगम के अधिकारियों को फटकार लगाते सर्विस रोड का जल्द निर्माण कराने को कहा, सेतु निगम लेटलतीफी करता रहा। डीएम के दोबारा फटकार लगाने के बाद सेतु निगम ने चौपुला से चौकी चौराहा की ओर सर्विस रोड का निर्माण शुरू करा दिया है। सेतु निगम के अफसरों का कहना है कि सर्विस रोड का काम जल्द पूरा हो जाएगा। चौपुला से चौकी चौराहे की ओर काम शुरू हो जाने से पब्लिक ने राहत महसूस की है।

सेतु निगम के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि सर्विस रोड बननी शुरू हो गई है। जल्द ही चौपुला पर पूरी रोड ठीक करा दी जाएगी। - नितीश कुमार, जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें