फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौलाना शहाबुद्दीन बोले: नागपुर हिंसा की जिम्मेदार फिल्म छावा... जिसे देख भड़क रहे हिंदू नौजवान, लगाई जाए रोक

Thu, 20 Mar 2025 02:35 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

Nagpur Violence News: ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने नागपुर हिंसा के लिए फिल्म छावा को जिम्मेदार बताया है। उन्होंने इस फिल्म पर रोक लगाने की मांग उठाई है। 
विज्ञापन
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागपुर हिंसा पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने बड़ा बयान दिया है। मौलाना ने कहा कि नागपुर में हुई हिंसा की जिम्मेदार फिल्म छावा है। इस फिल्म पर प्रतिबंध लगाया जाए। इसके डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और राइटर पर कानूनी कार्रवाई की जाए। इस संबंध में मौलाना ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र भी लिखा है। 

विज्ञापन


मौलाना ने पत्र में लिखा है कि फिल्म छावा जब से रिलीज हुई है तब देश का माहौल खराब हो रहा है। इस फिल्म में औरंगजेब बादशाह की तस्वीर हिंदू विरोध दिखाकर हिंदू नौजवाओं को भड़काया गया। यही वजह है कि जगह-जगह हिंदू संगठनों के नेता औरंगजेब के संबंध में भड़काऊ बयान दे रहे हैं। इसकी वजह से 17 मार्च को नागपुर में सांप्रदायिक दंगा हो गया, जो निहायत ही अफसोसनाक बात है। 

संबंधित खबरनागपुर हिंसा: साइबर सेल ने 140 से अधिक आपत्तिजनक ऑनलाइन पोस्ट की पहचान की, होगी सख्त कार्रवाई

विज्ञापन

'फिल्म छावा देख भड़क रहे हिंदू नौजवान'
बरेली के मौलाना ने कहा कि फिल्म छावा में औरंगजेब की तस्वीर इस तरह पेश की है, जिससे हिंदू नौजवान भड़क रहे हैं। ये तमाम चीजें हेट स्पीच के दायरे में आती हैं। इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट आदेश दिया है। उस आदेश पर अमल करना चाहिए। 

 
विज्ञापन

मौलाना ने कहा कि गृहमंत्री फौरी तौर पर फिल्म छावा पर पाबंदी लगाएं। यह फिल्म इसी चलती रही तो अंदेशा है कि देश में कहीं दूसरी जगह इस तरह की घटनाएं न हो जाएं। मौलाना ने यह भी कहा कि भारत का मुसलमान औरंगजेब को अपना आदर्श और रहनुमा नहीं मानता है। हम उनको सिर्फ शासक मानते हैं, इससे ज्यादा कुछ नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें