अमर उजाला पुष्प प्रदर्शनी में रविवार का दिन मालियों के नाम रहा। अपनी मेहनत से सींचकर तरह-तरह के फूल उगाने वालों को पुरस्कृत किया गया। इनाम पाकर इनके चेहरे भी फूलों की तरह खिल गए। इस मौके पर शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे। चार वर्गों में ऑल ओवर चैंपियन ब्रिगेडियर एएन झा 27 पुरस्काराें के साथ सबसे आगे रहे। दूसरे नंबर पर कैंट बोर्ड 24 पुरस्काराें के साथ और तीसरे पर लेफ्टिनेंट जनरल एलके पांडेय 18 पुरस्कारों के साथ विजयी रहे। गार्डन में 37 एंट्री आईं। इनमें 10 ने प्रथम स्थान पाया। फूलों वाली कोठी और बिजली विभाग के मुख्य अभियंता राजकुमार अग्रवाल भी बाजी मार ले गए। मुख्य अतिथि डीआईजी आशुतोष कुमार, आईवीआरआई के निदेशक डॉ. आरके सिंह और सीएमओ डॉ. विजय यादव ने सभी प्रतिभागियाें को उपहार दिए। संचालन शिल्पी दीक्षित ने किया।
इस बार 2000 प्रविष्टियों की प्रदर्शनी से पूरा अमर उजाला परिसर महक गया। 77 मालियों की टीम दो दिनाें तक अमर उजाला में रहकर अपने-अपने फूलों की देखभाल में लगे रहे। पुरस्कार वितरण के दिन ये सभी मौजूद थे। जज के रूप में बेस्ट फूलों का चुनाव करने वाले बरेली कॉलेज के डॉ. आलोक खरे, आईवीआरआई के डॉ. रंजीत और एसआर इंटरनेशनल की अल्पना जोशी ने भी अपने अनुभव साझा किए। उन्हाेंने इस बात को भी स्वीकार किया कि लोग अब गमलों में गुलाब के फूलों को लगाने से बच रहे हैं, लेकिन टिप्स भी दिए कि किस तरह से गुलाब के फूलों को गमलों में अच्छे से उगाया जा सकता है। सुबह से शाम तक लोगों का तांता लगा रहा। पूर्व विधायक भगवत शरण गंगवार, वीरेंद्र सिंह, वीरपाल सिंह यादव, संजीव यादव, मलखान सिंह यादव, अशोक यादव, एसआरएमएस से आदित्य मूर्ति, एडटेक से राजीव तनेजा, डीजी इंफ्रा से धर्मेंद्र गुप्ता, आशीष गुप्ता, अशोका फोम से नमन, आरबीएमआई नीरज, एएनए से संजय आनंद शामिल रहे।
परिणाम
सीजनल वर्ग
प्रतिभागी पुरस्कार जीते
कैंफर 19
जीआरएम न्यू 3
जीआरएम स्कूल 9
जेएलए कैंट 14
ले.जनरल एलके पांडेय 16
गंगाशील महाविद्यालय 8
ब्रिगे. सुरेंद्र मेहता 1
ब्रिगे. एएन झा 14
कैंट बोर्ड 18
डॉ. एनके गुप्ता 1
कमांडिंग ऑफिसर 3
आईवीआरआई 7
जाट म्यूजियम 3
एसआर इंटरनेशनल 2
जाट मेमोरियल 1
डॉ. शशि बाला राठी 1
गिरधर गोपाल 1
गंगाशील नर्सिंग स्कूल 7
कट फ्लावर वर्ग
प्रतिभागी पुरस्कार जीते
बिग्रे. एएन झा 9
कमांडिंग ऑफिसर 1
कैंट बोर्ड 4
प्रभारी उद्यान 5
गंगाशील स्कूल 4
जेएलए हाउस 2
ऑफिसर मेस 3
ले.जनरल एलके पांडेय 3
डॉ. वीके चावला 1
म्यूजियम जेआरसी 2
आशुतोष कुमार 1
बिशप कोनरॉड 1
जाट मेमोरियल 2
गंगाशील महाविद्यालय 1
जेएलए 1
इंजीनियर पीए मोगा 1
कैंफर 1
एसआर इंटरनेशनल 1
असाधारण वर्ग
बिशप कोनरॉड 5
कैंट बोर्ड 2
राकेश कुमार अग्रवाल 1
विभा वैद्य 1
हरीश भल्ला 2
गंगाशील नर्सिंग 3
ले.जनरल एलके पांडेय 1
फादर हेरोल्ड डी 1
बिग्रे. एएन झा 1
डीआईजी आशुतोष 1
डॉ. शालिनी माहेश्वरी 1
गार्डन वर्ग
प्रथम
बिजली विभाग के मुख्य अभियंता राजकुमार अग्रवाल, डॉ. रजनी अग्रवाल, बिशप कोनरॉड, जेएलए, जेएलए प्रथम, जेआरसी ऑफिसर मेस, जाट हाउस एएन झा, फ्लोवर गार्डन, ले. जनरल एलके पांडेय, रजत खंडेलवाल
द्वितीय
बिशप फ्लोरल गार्डन, ले. जनरल एलके पांडेय, नीतू कटियार, जेआरसी म्यूजियम, जेएलए मेमोरियल गार्डन, क्वाटर गार्ड गार्डन, 6 माउंटेन डिवीजन, एलके पांडेय, स्नेह खंडेलवाल, अजय खंडेलवाल, अनुभव कपूर, आईवीआरआई, आईवीआरआई सीपीटी, केसीएमटी, 506 एएससी बटालियन, एसआर इंटरनेशनल
तृतीय
रविंद्र नाथ चंद्र, बिशप फ्लोरल, जेआरसी म्यूजियम, 6 माउंटेन, आईवीआरआई म्यूजियम, पुष्पांजलि
सांत्वना
आईवीआरआई दत्ता गेस्ट हाउस, क्वाटर गार्ड लॉन, जेएलए 2