फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहासुनी के बाद आपस में भिड़े छात्र.. मारपीट और पथराव में दो लहूलुहान

विज्ञापन
उझानी कोतवाली गेट पर जुटी छात्रों की भीड़। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। तीन दिन पहले कॉलेज से बाहर निकलते समय गेट पर धक्का-मुक्की को लेकर कहासुनी ने शुक्रवार दोपहर उग्र रूप ले लिया। एक गुट के छात्रों ने पेपर छूटने के बाद सड़क पर दो छात्रों को घेर लिया। दोनों की जमकर पिटाई कर दी गई। छात्रों की भीड़ में कुछेक बच्चों ने पथराव भी किया। मारपीट और पथराव में लहूलुहान दोनों छात्रों को भागकर कोतवाली पुलिस की शरण लेनी पड़ी। दोनों पक्ष के छात्र कोतवाली गेट पर इकट्ठे हो गए। पुलिस ने उन्हें गेट से बाहर खदेड़ दिया। पुलिस ने हमलावर छात्रों समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

छात्रों के दो गुट में मारपीट और पथराव का मामला शुक्रवार दोपहर हुआ। महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज (एमजीपी) में 10वीं और 12वीं की प्री-बोर्ड तो अन्य कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाएं चल रहीं हैं। शुक्रवार दोपहर पेपर छूटने के बाद कक्षा-10 का छात्र रोहित पुत्र संतोष और वंश पुत्र संजीव कुमार कॉलेज से बाहर निकले। रोहित का तीन दिन पहले एक सहपाठी से कॉलेज गेट पर धक्का-मुक्की को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी विवाद में सहपाठी ने अपने भाई समेत दोस्त छात्रों के साथ रोहित और वंश पर हमला कर दिया। डंडे और पत्थर के प्रहार से दोनों के सिर फूट गए। मारपीट के दौरान पथराव भी हुआ। पथराव की वजह से छात्रों की भीड़ में भगदड़ मच गई। घायल रोहित और वंश भागकर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया।
घायल रोहित और वंश के समर्थन में कई छात्र कोतवाली गेट पर इकट्ठे हो गए। कई छात्र कोतवाली के अंदर भी पहुंच गए, इन्हें पुलिसकर्मियों ने बाहर खदेड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि घायल दोनों छात्रों का प्राथमिक उपचार कराया गया है। रोहित की तहरीर पर तीन छात्रों समेत चार के खिलाफ मारपीट की नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी छात्र भी नाबालिग बताए गए हैं, जो अहीरटोला मोहल्ले के हैं। इस घटना को लेकर कोतवाली के आसपास इलाके में काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। बाद में पुलिस ने आरोपी छात्रों के घर पर दबिश भी दी लेकिन कोई नहीं मिला।
विज्ञापन

-------------
इंसेट
आरोपी छात्रों पर कॉलेज स्तर की भी कार्रवाई के आसार
- 10 वीं कक्षा के छात्र रोहित और वंश की बेरहमी से पिटाई के मामले को एमजीपी कॉलेज के प्रधानाचार्य संजीव तोमर ने गंभीरता से लिया। बोले- तीन दिन पहले कॉलेज गेट पर धुक्का-मुक्की का मामला उनके संज्ञान में आता तो उसी दिन दोनों पक्ष के छात्रों से बात कर हिदायत दे दी जाती लेकिन रोहित ने भी कक्षाध्यापक समेत किसी को कुछ नहीं बताया था। फिर भी मारपीट की घटना को हल्के में नहीं लिया जा सकता। वह एक टीम बनाकर हकीकत का पता करेंगे। जरूरी हुआ तो हमलावर छात्रों के खिलाफ कॉलेज स्तर की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें