फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भमोरा। एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों में देर रात ऊपर की कमाई को लेकर मारपीट हो गई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने ले आई, जहां समझौते के बाद तीनों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

बदायूं के थाना कलां के गांव प्रतापपुर निवासी लाल यादव पुत्र प्रेमपाल देवचरा स्थित एक माइक्रोफाइनेंस कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर हैं। इसी कंपनी में बिसौली निवासी सचिन व मोहित भी फील्ड का काम देखते हैं। शनिवार रात दोनों पक्षों में किसी बात पर मारपीट हो गई, जिसकी लिखित शिकायत लाल यादव द्वारा पुलिस से की गई, लेकिन थाना पुलिस ने तत्काल कोई कार्रवाई नहीं की।
इसके बाद लाल यादव ने अपने गांव से एक दर्जन लोगों को बुला लिए। सचिन व मोहित ने भी बिसौली से एक दर्जन से अधिक लोग बुला लिए। इसके बाद दोनों पक्षों में लाठी-डंडे व पत्थर चले। इसमें सचिन, मोहित के साथ लाल यादव पक्ष के अवनीश भी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची भमोरा पुलिस ने समझौते के बाद बृजेश कुमार, सचिन, मोहित को थाने से छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें