फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा पर टूट पड़ी फरियादी: वार्दीवाले को देख महिला को आया इतना गुस्सा कि खुद पर न रख पाई काबू, फिर मचा घमासान

Mon, 29 Aug 2022 04:51 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

विवाद के बीच दरोगा किसी तरह अपनी साख को बचाकर वहां से दौड़े। हालांकि इस दौरान दरोगा ने महिला के ऊपर भी हाथ उठाया और उसे जमीन पर गिरा दिया, इसमें महिला के भी हाथ पैर में चोट आई हैं।
विज्ञापन
महिला और पुलिसकर्मी के बीच होती मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली एसएसपी ऑफिस में ढाई साल से परेशान महिला ने जूतों से दरोगा की पिटाई कर दी, इससे वहां हड़कंप मच गया। दरोगा किसी तरह अपनी साख को बचाकर वहां से दौड़े। हालांकि इस दौरान दरोगा ने महिला के ऊपर भी हाथ उठाया और उसे जमीन पर गिरा दिया, इसमें महिला के भी हाथ पैर में चोट आई हैं।

विज्ञापन

प्रेम नगर थाने में तैनात दरोगा मोहित चौधरी ढाई साल पहले बहेड़ी नगर पंचायत के फरीदपुर गांव में तैनात थे। वहां की रहने वाली पीड़िता का आरोप है कि एक आरोपी ने पांच साल पहले शादी का झांसा देकर उससे संबंध बनाए थे, जिसने 2021 तक उसे झांसे में रखा। शादी की बात की तो आरोपी ने मारपीट कर भगा दिया। इसके बाद गांव के ही दबंग नेताओ ने थाने में कह दिया कि उनकी पीड़िता से बात हो गई है और वह कोई कार्रवाई नहीं चाहती। इसके बाद पुलिस को रकम देकर मामले को रफा-दफा कर दिया।

Trending Videos

पीड़िता का आरोप है कि इस पूरे मामले में दरोगा मोहित कुमार संलिप्त है। जिसमें 50 हजार लेकर दबंग नेताओं से पीड़िता को पिटवाया। इसके बाद आरोपियों के घर पर भी बंधक बनाकर रखा गया। अधिकारियों में शिकायत की गई तो दरोगा गाली गलौज कर अपशब्द कहता था। इसी दौरान उसका ट्रांसफर प्रेम नगर थाने में हो गया।

आरोप है कि दबंग लोगों से दरोगा की सांठगांठ जारी रही और ढाई महीने पहले रमजान के दौरान एसएसपी ऑफिस में उसको जांच के नाम पर बुलाया गया। गिरफ्तार कर फर्जी मामले में जेल भिजवा दिया। कार्रवाई न होने पर पीड़िता अधिकारियों के चक्कर काट रही थी। सोमवार को भी गया एसएसपी ऑफिस में अपनी शिकायत लेकर पहुंची थी।

एसएसपी ऑफिस में दरोगा मोहित चौधरी को देख ढाई साल से मन में भरा गुस्सा ताजा हो गया। कुछ देर बाद एसएसपी ऑफिस लौट कर आई पीड़िता जूतों का हार लेकर आई। दरोगा के निकलते ही एसएसपी के गेट पर उसकी जूतों के हार से पिटाई कर दी। दरोगा मोहित कुमार को बचाने के लिए कई पुलिसकर्मी आए लेकिन महिला किसी के बस में नहीं आई।

ये भी पढ़ें- शादी की चाह पर मिली मौत: विवाहित युवक के महिला से थे संबंध, विवाह की बात पर ली जान, लड़की की पर्स ने खोले राज
विज्ञापन

इस मारपीट में दरोगा ने महिला पर भी कई बार हाथ उठाया। खुद को बचाते हुए एसएसपी ऑफिस में अंदर गए दरोगा ने महिला को ऑफिस में ही धक्का दे दिया। इससे वे जमीन पर गिर गई और हाथ पैरों में चोटे आई हैं। अन्य पुलिस स्टाफ ने दरोगा को एसएसपी कार्यालय से वापस भिजवाया। इसके बाद पुलिस को बुलाकर दरोगा की पिटाई करने वाली महिला को हिरासत में लेकर महिला थाने भिजवा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें