बरेली। बरेली कॉलेज ने प्रवेश के द्वितीय चरण में पांचवीं मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। प्रथम व द्वितीय चरण के छूटे हुए प्रवेशार्थियों के लिए यह मेरिट जारी की गई है। इसके तहत बीए, बीकॉम व बीएससी जीव विज्ञान में प्रवेश लिया जा सकेगा।
पांचवीं मेरिट में 14 व 15 जुलाई को फीस जमा करने का अवसर दिया है। सोमवार को कई विद्यार्थी फीस जमा करने का विकल्प न खुलने की समस्या लेकर कॉलेज पहुंचे। इन्हें आश्वासन देकर वापस भेज दिया गया।
प्रवेशार्थियों को कहा गया है कि www.bcb.ac.in या www.bcb.sisums.net पर लॉगिन कर अपनी फीस जमा कर सकते हैं। किसी भी समस्या को लेकर सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक बरेली कॉलेज के सेमिनार हॉल में पहुंचकर संपर्क कर सकते हैं।
बीएससी जीव विज्ञान ग्रुप
श्रेणी मेरिट इंडेक्स
ओपन 69.672-66.200
ओबीसी ओपन 59.115-57.172
ओबीसी महिला 53.533-53.074
एससी सभी
एसटी सभी
स्वतंत्रता सेनानी, दिव्यांग, सैन्यकर्मी सभी
ईडब्ल्यूएस सभी
बीकॉम
श्रेणी मेरिट इंडेक्स
ओपन 61.600-52.000
ओपन महिला सभी
ओबीसी ओपन सभी
बीए
श्रेणी मेरिट इंडेक्स
ओपन 67.467-65.164
ओपन महिला 63.115-62.139
ओबीसी सभी
एससी सभी