फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: युवती को दिल्ली ले जाकर मंगेतर ने किया दुष्कर्म, नौ महीने रखा साथ, गर्भवती होने पर घर से निकाला

Tue, 10 Oct 2023 04:55 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

रिश्ता तय होने के बाद मंगतेर ने युवती को दिल्ली ले जाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर गर्भपात कराने का दबाव बनाया। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर घर से निकाल दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में रिश्ता तय होने के बाद एक युवक मंगेतर को कॉस्मेटिक की दुकान पर काम करने की बात कहकर दिल्ली ले गया। वहां नौ महीने तक उसे अपने साथ रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत के बाद एसएसपी के आदेश पर कैंट थाने में पांच लोगों पर रिपोर्ट की गई है।

विज्ञापन


युवती ने बताया कि डेढ़ साल पहले उसकी मां ने शादी तय कर दी थी। छह महीने के बाद शादी की रजामंदी हो गई। आरोपी युवक लगातार युवती से फोन पर बात करने लगा। युवक और उसके परिजन दिल्ली में रहकर काम करते हैं। 

कई बार बनाए शारीरिक संबंध 
13 फरवरी को युवक उसके परिजनों को मनाकर उसे दिल्ली में कॉस्मेटिक की दुकान पर काम करने का लालच देकर साथ ले गया। वहां युवती आरोपी युवक के साथ रहती रही। आरोपी ने उसकी इच्छा के विरुद्ध कई बार शारीरिक संबंध बनाए। वह गर्भवती हो गई। गर्भवती होने की बात उसने परिजनों को बताई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: अशरफ का साला सद्दाम बरेली से बदायूं जेल में शिफ्ट, आतिन को रामपुर भेजा गया; इसलिए हुई ये कार्रवाई

विज्ञापन

मंगेतर के घरवाले गर्भपात करने का दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर 23 सितंबर को आरोपी युवक व उसके परिजनों ने गालीगलौज व मारपीट कर युवती को कमरे से भगा दिया। वे शादी करने के लिए रुपयों की मांग करने लगे।

एसएसपी के निर्देश पर कैंट पुलिस ने आरोपी राजा, उसकी मां गुलजाना, पिता नसीम सलमानी, भाई भूरा और अजीम निवासी लक्ष्मीपुर थाना बिसौली जिला बदायूं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें