फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाह से पहले लूटी आबरू: विरोध किया तो मंगेतर ने बहाने से आधी रात कब्रिस्तान में बुलाया, युवती के सपने हुए दफन

Sat, 17 Jun 2023 03:58 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

जिसके साथ युवती का निकाह होने वाला था, उसी युवक ने उसकी इज्जत को तार-तार कर दिया। मंगतेर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसका अश्लील वीडियो वायरल कर दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिसके साथ युवती का निकाह होने वाला था, उसी युवक ने उसकी इज्जत को तार-तार कर दिया। निकाह से पहले मंगेतर ने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। एक रात उसने युवती को कब्रिस्तान में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद अश्लील वीडियो वायरल कर दिया। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- महिला दरोगा की शादी का चर्चा: दूसरे समुदाय के लकड़ी कारोबारी की बनेंगी दुल्हन, भाई बोला- एडीजी साहब बहन का...

पीड़ित युवती ने आरोपी मंगेतर समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती ने बताया कि युवक से उसका रिश्ता तय हो गया। इसके बाद युवक ने उसके घर आना-जाना शुरू कर दिया। इस बीच आरोपी ने कई बार युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर युवक जल्द निकाह करने की बात कहता था। उसने युवती की अश्लील वीडियो भी बना लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कब्रिस्तान में बुलाकर किया दुष्कर्म 

युवती के मना करने पर युवक उसे ब्लैकमेल करने लगा। पीड़ित के मुताबिक नौ जून की रात युवक ने बातचीत करने के बहाने कब्रिस्तान में बुलाया। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने धमकी दी कि अगर इस बारे में किसी को बताया तो वीडियो वायरल कर दूंगा। पीड़ित युवती ने अपने घरवालों को पूरी घटना बता दी। इससे बौखलाए युवक ने उसका वीडियो वायरल कर दिया। 

ये भी पढ़ें- बदायूं में ऑनर किलिंग: नाबालिग बेटी गर्भवती हुई तो घरवालों ने की खौफनाक वारदात, हत्या कर दफनाया शव

मंगतेर की इस करतूत का पता चलने पर युवती के सारे सपने टूट गए। उसकी मां की हालत बिगड़ गई। युवती के पिता की मौत हो चुकी है। बेटी की निकाह की तैयारी कर रही मां को गहरा सदमा लगा है। पीड़ित युवती ने आरोपी युवक और उसके माता-पिता के खिलाफ थाना बारादरी में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें