फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी: शादी से कुछ दिन पहले युवती ने पुल से लगाई छलांग, रेलिंग से बंधा मिला दुपट्टा; तलाशी अभियान शुरू

Sun, 20 Apr 2025 03:43 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, निघासन (लखीमपुर खीरी)

सार

लखीमपुर खीरी जिले में शारदा नदी पर बने घाघी नाले के पुल से युवती ने छलांग लगा दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान शुरू कराया है।
विज्ञापन
घाघी नाले के पुल से युवती ने लगाई छलांग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निघासन थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती ने शारदा नदी पर बने घाघी नाले के पुल से छलांग लगा दी। युवती का दुपट्टा पुल की रेलिंग में बंधा मिला, तब घटना की जानकारी हुई। परिजनों को शक हुआ तो उन्होंने युवती की तलाश शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान शुरू कराया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, झौउवापुरवा निवासी कामता प्रसाद की बेटी मैना की शादी आने वाली 30 अप्रैल को होनी थी। परिजनों का कहना है कि वह रविवार की सुबह से ही घर से लापता थी। काफी तलाश के बाद जब उसका कोई सुराग नहीं लगा तो पुल पर जाकर देखा गया। पुल पर रेलिंग में बंधा उसका दुपट्टा देख परिजनों के होश उड़ गए। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। 

पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवती की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल, गोताखोर नदी में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। खबर लिखे जाने तक युवती का कोई सुराग नहीं लग सका, पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें