फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा बुखार का कहर, तीन की मौत

Mon, 05 Sep 2016 12:57 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानलेवा बुखार कहर ढा रहा है। बीमारी की रोकथाम नहीं हो पा रही है। रविवार को शाही कस्बे, मकड़ीखोय और सेवा ज्वालापुर गांवों में तीन लोगाें की मौत बुखार से हो गई। इनमें मलेरिया के लक्षण पाए गए थे। इलाके में कई अन्य लोग भी बुखार से पीड़ित हैं। वहीं जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में भी कई बच्चे बुखार से पीड़ित हैं। 
विज्ञापन

शाही के गांधीनगर मोहल्ले की पूजा (16) पुत्री अर्जुन सागर को तीन दिन से बुखार था। घर वाले हाईवे के हास्पिटल लेकर गए। डाक्टरों के जवाब दे देने पर शुक्रवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार देर रात अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। कस्बे में प्रवेश दिवाकर, कृष्णपाल, वीरपाल, खुशालीराम, कन्यावती, विपिन, सर्वेश समेत कई बुखार की चपेट में हैं। गांव मकड़ीखोय की तेजश्री (19) पुत्री रोशनलाल भी तीन दिन से बुखार से पीड़ित थी। जांच में मलेरिया की पुष्टि भी हुई थी। रविवार तड़के चार बजे उसकी मौत हो गई। सेवा ज्वालापुर गांव में हीरालाल के 13 साल के बेटे प्रेमपाल एक सप्ताह से बुखार था, फतेहगंज पश्चिमी कस्बे के एक निजी डाक्टर से इलाज करवा रहे थे। शनिवार को प्रेमपाल ने भी दम तोड़ दिया। इसी गांव के इकबाल की आठ साल की बेटी आफिया की 31 अगस्त को और 55 वर्षीय बाबूराम पुत्र मोती की मौत हो चुकी है। सेवा ज्वालापुर के नरेंद्रपाल पुत्र शंकरलाल को मेडिसिटी हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। मुकेश, मोनू, अजय, प्रेमपाल समेत गांव के दर्जनों लोग बुखार से पीड़ित हैं।
विज्ञापन

- घबराएं न लोग यह करें 
बुखार होने पर लापरवाही न करें 
झोलाछाप की जगह अच्छे डॉक्टर को दिखाएं 
बुखार आने पर पैरासिटामॉल दें 
पानी की कमी न होने दें 
मच्छरदानी में सोएं 
आसपास पानी न जमा होने दें 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें