वेस्ट एंड कालोनी में बुखार का कहर है। क्षेत्र में 30 से अधिक लोग बुखार से पीड़ित हैं। एक माह में चार लोगों की मौत बुखार से हो चुकी है। खुली नालियाें में मच्छर पैदा हो रहे हैं। नगर निगम में शिकायत दर्ज कराने के बाद भी न तो नालियाें में छिड़काव हुआ और न ही फॉगिंग कराई गई है।
कालोनी में बुखार की वजह से लोग काफी डरे हुए हैं। हर घर में एक न एक सदस्य बीमार है। नालियों से पानी का निकास नहीं हो रहा है जिससे घरों के आसपास गंदा भरा रहता है इससे मच्छर आते हैं। डेंगू से राजीव गोयल की मौत हो चुकी है। महेंद्र गुप्ता उर्फ बबलू, सरदार अमर जीत सिंह और रुचि की जान भी बुखार से गई है। कुछ बीमार लोगाें का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है जबकि कई घर पर ही इलाज करा रहे हैं। सुरेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि नालियों में पानी भरे होने से यह समस्या हुई है।
यह हैं बुखार से पीड़ित
सुशील कुमार, ओपी मिश्रा, शफिया खान, शिवांगी द्विवेदी, उदय राज शम्रा, सच्चिदानंद डिमरी, ज्योति डिमरी, आशीष अग्रवाल, वंदना गोयल, रामाशीष शर्मा, नीलू, मनु सिंह, चिंकी मिश्रा, पंकज रस्तोगी, नम्रता गुलाटी, प्रभा गुलाटी, शिवांती शर्मा, प्राची शर्मा, मान्या शर्मा, अमित शर्मा, सौरभ सहाय, प्रभाकर सहाय, विनायक सहाय, आभा सहाय, अमित गुप्ता, दर्शनी, असमिता, रजनी, नरेंद्र सिंह, तनिष्का सिंह, स्वाती कौशिक
डेंगू के मरीजाें की नहीं दे रहे सूचना
बरेली। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने निर्देश जारी किये हैं कि निजी अस्पतालाें में भर्ती डेंगू के मरीजों की सूचना स्थानीय स्वास्थ्य विभाग को दी जाए। लेकिन शहर में निजी अस्पताल मरीजाें का मनमर्जी से इलाज कर रहे हैं। डेलापीर वार्ड की महिला पार्षद उर्मिला देवी को मुंशीनगर स्थित एक अस्पताल में डेंगू बताया। बहेड़ी के राठ गांव की 45 वर्षीय मंगों देवी को एक निजी अस्पताल में डेंगू बताया गया। मंगलवार को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
सिर्फ जिला अस्पताल में हो रही डेंगू जांच
डेंगू की जांच काफी महंगी है। शहर में एक बड़ी पैथालजी लैब और जिला अस्पताल ही इसकी जांच कर रहा है। जबकि अधिकतर अस्पताल प्लेटलेट्स कम होने और कार्ड रीडर से डेंगू बता रहे हैं।
बुखार को न बनाएं खतरनाक
मच्छर के काटने से बचें
रात में एसी व कूलर न चलाएं
आसपास से गंदा व साफ पानी हटा दें
शरीर दर्द व जुकाम पर सावधान हो जाएं
खूब पानी पिएं व भोजन न छोड़ें
बुखार होने पर पैरासिटामाल लें
अच्छे डॉक्टर से संपर्क करें
सिर्फ एक लाइन भी जोड़ सकते हैं
बुखार से मौतः फरीदपुर। मोहल्ला मिर्धान निवासी नवी अहमद के बीस वर्षीय पुत्र रजी अहमद कुआडांडा में मोटर मैकेनिक थे। रजी को सोमवार को तेज बुखार आया और फरीदपुुर में ही दवा ले ली। सुबह फरीदपुर में निजी अस्पताल में दिखाया तो डाक्टरों ने हाथ खडे़ कर दिये। बरेली ले जाते समय रजी की मौत हो गई।