फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 15 साल बाद सहकारी समिति चंदपुर बिचपुरी पर पहुंची खाद, किसानों को किया गया वितरण

Tue, 26 Nov 2024 06:32 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

शहर के नजदीक बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति 15 वर्षों से बंद थी, जिससे किसान परेशान थे। अब सहकारी समिति पर खाद पहुंची है। इससे किसान को फायदा हुआ है। 
विज्ञापन
सहकारी समिति चंदपुर बिचपुरी पर हुआ खाद वितरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली शहर के नजदीक स्थित बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति चंदपुर बिचपुरी पर 15 साल बाद खाद का वितरण शुरू हुआ है। यह समिति अब तक बंद थी और खंडहर होती जा रही थी। इसकी शुरुआत होने से आसपास के कई गांवों के किसानों को फायदा हुआ है।

विज्ञापन


समिति से आसपास के डोहरा, डोरिया, रामनगर, पहाड़गंज, चंदपुर, बिचपुरी और कलारी समेत करीब 10-12 गांव जुड़े हैं। यह समिति पिछले 15 साल से बंद थी। इसका भवन भी क्षतिग्रस्त हो गया। खिड़की दरवाजे तक सुरक्षित नहीं रहे। बाहर आसपास के लोग अपने पशुओं को बांधने लगे।

Bareilly News: खाद पर महंगाई... साथ में लें जिंक और दवाई, मुनाफाखोरी कर रहे निजी विक्रेता
विज्ञापन


समिति बंद होने से किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। उन्हें खाद के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता। दिवाली से पहले संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक राजेश कुमार सिंह और एआर कोऑपरेटिव बृजेश सिंह परिहार ने इसको शुरू कराने के निर्देश दिए थे।

तब से इसमें मरम्मत कार्य चल रहा था। अब यह समिति पूरी तरह से तैयार हो गई है। एक दिन पहले दोनों अधिकारियों ने समिति पर पहुंचकर 15 साल बाद किसानों को खाद का वितरण कराया।

विज्ञापन

सहकारी समितियों पर पहुंची 1325 टन एनपीके
जिले में 1325 मीट्रिक टन एनपीके की रैक आ गई है। उसे सभी साधन सहकारी समितियों और गन्ना समितियों पर भेजा जा रहा है। एआर कोऑपरेटिव बृजेश सिंह परिहार ने बताया कि एनपीके के साथ दो-तीन दिन पहले आई डीएपी भी पहुंचाई जा रही है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें