फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरेली कॉलेज में छात्रावास के लिए छात्राओं को अभी और करना होगा इंतजार

Mon, 15 Dec 2025 01:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज में छात्राओं के लिए शुरू होने वाले नए छात्रावास का इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है। कॉलेज प्रशासन की ओर से छात्रावास को संचालित करने के लिए दो बार तिथियां घोषित करने के बावजूद यह अब तक न तो पूरी तरह से तैयार हो सका है और न ही शुरू हो पाया है। इस देरी से प्रवेश ले चुकी लगभग छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिन्हें छात्रावास में जगह मिलने का इंतजार है। वहीं अब नए परीक्षा भवन के पास बने हॉल को अगले सत्र से नई कोर्सों को शुरु कर कक्षाएं बना दी जाएंगी।
विज्ञापन


कॉलेज प्रशासन ने पहले एक नवंबर को छात्रावास का संचालन शुरू करने की घोषणा की थी, लेकिन पुलिस परीक्षा के चलते इसे आगे बढ़ाकर छह नवंबर कर दिया गया था। दूसरी घोषित तिथि को भी काफी समय बीत चुका है, पर छात्रावास का काम अभी भी अधूरा है। नए छात्रावास में प्रवेश के लिए आयोजित काउंसलिंग में 12 छात्राओं ने अपने जरूरी कागजात जमा कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर ली है। कॉलेज प्रशासन के अनुसार अब तक कुल 30 छात्राओं ने इस नए छात्रावास के लिए आवेदन किया है। इन छात्राओं ने छात्रावास में रहने की उम्मीद में प्रवेश लिया था, लेकिन देरी के चलते उन्हें अब तक बाहर ही व्यवस्था करनी पड़ रही है। प्राचार्य प्रो. ओपी रॉय ने बताया कि छात्रावास का निर्माण जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।
नए कोर्स शुरू होते ही नए भवन में चलेंगी कक्षाएं
फोटो
कॉलेज परिसर में नए परीक्षा भवन के पास तैयार हो चुकी बिल्डिंग में अब नए सत्र से कुछ नए कोर्सों को शुरू किया जाएंगा। चीफ प्राक्टर डॉ. आलोक खरे ने बताया कि नए सत्र से नए कोर्सों को संचालित किया जाना है। वहीं दूसरी ओर बिल्डिंग भी बनकर तैयार है, इसलिए यहां पर ही कक्षाएं संचालित कराए जाने का विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें