फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला दरोगा की अर्जी खारिज: दूसरे समुदाय के ड्राइवर से विवाह के लिए किया था आवेदन; ये था पूरा मामला

Sun, 17 Sep 2023 02:39 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

Bareilly News: जिले में तैनाती के दौरान महिला दरोगा का दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उन्होंने उससे कोर्ट मैरिज करने के लिए एसडीएम सदर के यहां आवेदन किया था। इसके बाद यह मामला काफी सुर्खियों में रहा। इसके चलते महिला दरोगा का तबादला भी हो गया था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली जिले के एक थाने में तैनात रहीं महिला दरोगा की दूसरे समुदाय के युवक के साथ प्रेम विवाह करने की अर्जी खारिज हो गई है। एसडीएम के यहां आपत्ति को लेकर संबंधित विभाग और दोनों पक्षों को नोटिस भेजा गया था, लेकिन जवाब न मिलने पर फाइल बंद कर दी गई। 

यह था मामला 

मेरठ जिले के किला परीक्षितगढ़ की रहने वाली महिला दरोगा बरेली के एक थाने में तैनात रही थीं। वर्तमान में वह संभल में तैनात हैं। महिला दरोगा का बहेड़ी निवासी दूसरे समुदाय के चालक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने कोर्ट मैरिज करने का फैसला किया। इसके लिए संबंधित विभाग में आवेदन किया गया था। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- देवस्थल में अदा की नमाज: ग्रामीणों ने दो महिलाओं को पकड़ा, बोलीं- मौलवी ने ऐसा करने को कहा था; हंगामा

महिला दरोगा और युवक के धर्म अलग होने से प्रकरण सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना तो महिला दरोगा के परिजनों ने एडीजी दफ्तर में पत्र देकर शादी का विरोध जताया। दरोगा के भाई ने कहा था कि बहन का ब्रेनवॉश कर शादी के लिए राजी किया गया है। दूसरे समुदाय के युवक ने उसके कुछ फोटो व वीडियो रख लिए हैं, जिससे उनकी बहन आरोपी के दबाव में है। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इसलिए खारिज हुई अर्जी 

इधर, आपत्ति जताए जाने का मामला एसडीएम सदर के पास पहुंचा तो उन्होंने इस पर दोनों पक्षों समेत संबंधित विभागों को नोटिस भेजा। इसी बीच महिला दरोगा का स्थानांतरण संभल हो गया। नियमानुसार 90 दिन की अवधि पूरी होने पर भी कोई जवाब न मिलने पर एसडीएम सदर ने फाइल को बंद करने के निर्देश दे दिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें